आठ माह में 584 दोषियों को सजा दिलाई

आठ माह में 584 दोषियों को सजा दिलाई
View on original source
Categoría: Politics
Compartir
Archivo
Me gusta
गाजियाबाद, योगेन्द्र सागर। कमिश्नरेट पुलिस ने ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत वर्ष 2026 में जनवरी से अगस्त तक 584 अभियुक्तों को न्यायालय से सजा दिलाई है। इनमें 27 को आजीवन कारावास, 10 को 20 वर्ष, 11 को 10 वर्ष या उससे अधिक और 19 को पांच से नौ वर्ष की सजा सुनाई गई। अन्य 517 अभियुक्तों को पांच वर्ष से कम की सजा मिली। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि कन्विक्शन सेल ने प्रभावी पैरवी, मजबूत साक्ष्य और अभियोजन पक्ष से समन्वय के जरिये यह सफलता हासिल की है। पुलिस आयुक्त जे. रविंदर गौड ने बताया कि अपराध नियंत्रण और न्यायिक प्रक्रिया को मजबूत करने के लिए एक जुलाई 2025 को कन्विक्शन सेल का गठन किया गया था। इसका उद्देश्य गंभीर और संज्ञेय अपराधों में त्वरित कार्रवाई, निष्पक्ष जांच, मजबूत साक्ष्य संकलन और प्रभावी पैरवी के जरिये दोषियों को जल्द सजा दिलाना है। सेल हत्या, हत्या के प्रयास, दहेज हत्या, दुष्कर्म, पॉक्सो, अपहरण, लूट, डकैती, चोरी, गैंगस्टर ऐक्ट, एनडीपीएस और आबकारी अधिनियम से जुड़े मामलों की निगरानी करता है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2025 में 408 अभियुक्तों को सजा दिलाई गई थी। इनमें 21 को आजीवन कारावास, आठ को 20 वर्ष, 10 को 10 वर्ष या उससे अधिक, 13 को पांच से नौ वर्ष और 356 को पांच वर्ष से कम की सजा हुई थी। वहीं, वर्ष 2026 में जनवरी से अगस्त तक 584 अभियुक्तों को सजा दिलाई गई। इनमें 27 को आजीवन कारावास, 10 को 20 वर्ष, 11 को 10 वर्ष या उससे अधिक, 19 को पांच से नौ वर्ष और 517 को पांच वर्ष से कम की सजा सुनाई गई। पिछले साल के आंकड़े के मुकाबले इस वर्ष आठ माह में 176 अधिक अभियुक्तों को सजा मिली है.

(0)Comentarios

 

Una nota sobre las cookies

Newshunt utiliza cookies esenciales para mantener tu sesión iniciada y recordar tu idioma y país, para que el sitio funcione como esperas. Con tu permiso, también nos gustaría utilizar cookies de análisis para comprender cómo las personas utilizan Newshunt y mejorarlo con el tiempo.

Aceptar solo afecta a las cookies de análisis. Para obtener más información, consulta nuestra Política de privacidad or Términos y condiciones.