एसडीओपी ने सड़क पर पड़े घायल युवक को देखा: अपनी गाड़ी से अस्पताल पहुंचाया, समय पर इलाज मिलने से बची जान

एसडीओपी ने सड़क पर पड़े घायल युवक को देखा: अपनी गाड़ी से अस्पताल पहुंचाया, समय पर इलाज मिलने से बची जान
View on original source
Categoría: Politics
Compartir
Archivo
Me gusta
शिवपुरी जिले के पिछोर-मायापुर रोड पर रात में हुए सड़क हादसे में घायल व्यक्ति सड़क पर पड़ा मिला। इसी दौरान रात्री गश्त पर निकले एसडीओपी पिछोर प्रमोद शाक्य की नजर घायल पर पड़ी। उन्होंने तत्काल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर घायल को उठाया और अपनी गाड़ी से पिछोर अस्पताल पहुंचाया। समय पर उपचार मिलने से घायल की जान बचाई जा सकी। 3-4 अक्टूबर की दरमियानी रात एसडीओपी पिछोर प्रमोद शाक्य पुलिस बल के साथ रात्री गश्त पर निकले थे। वे पिछोर से मायापुर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में सड़क पर एक व्यक्ति घायल अवस्था में पड़ा दिखाई दिया। प्रथम दृष्टया ऐसा लग रहा था कि कुछ ही देर पहले उसका एक्सीडेंट हुआ था। एसडीओपी ने बिना देर किए वाहन रुकवाया और हमराह पुलिस बल के साथ घायल के पास पहुंचे। पुलिसकर्मियों ने घायल को उठाया और उसकी स्थिति की जानकारी ली। पूछताछ में घायल ने अपना नाम जयराम पाल बताया। अस्पताल पहुंचाकर शुरू कराया इलाज घायल की हालत को देखते हुए एसडीओपी प्रमोद शाक्य ने उसे तत्काल पिछोर अस्पताल पहुंचाया। पुलिसकर्मी घायल को लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसका उपचार शुरू किया। इसके बाद पुलिस ने घायल के परिजनों से संपर्क कर उन्हें घटना की जानकारी दी और जयराम पाल के अस्पताल में भर्ती होने की सूचना दी। पुलिस के मुताबिक हादसे के बाद घायल को समय पर अस्पताल पहुंचाना बेहद जरूरी था। रात में मौके से गुजर रही पुलिस टीम की नजर घायल पर पड़ने और तत्काल मदद मिलने से उसे समय पर उपचार मिल सका। इस पूरी कार्रवाई में एसडीओपी पिछोर प्रमोद शाक्य और उनके साथ मौजूद पुलिस बल की सराहनीय भूमिका रही। अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर

(0)Comentarios

 

Una nota sobre las cookies

Newshunt utiliza cookies esenciales para mantener tu sesión iniciada y recordar tu idioma y país, para que el sitio funcione como esperas. Con tu permiso, también nos gustaría utilizar cookies de análisis para comprender cómo las personas utilizan Newshunt y mejorarlo con el tiempo.

Aceptar solo afecta a las cookies de análisis. Para obtener más información, consulta nuestra Política de privacidad or Términos y condiciones.