आदित्य धर और यामी गौतम ने मुंबई छोड़ा... 'धुरंधर' की सफलता के बाद हिमाचल के 100 साल पुराने घर में बसाया आशियाना...

आदित्य धर और यामी गौतम ने मुंबई छोड़ा... 'धुरंधर' की सफलता के बाद हिमाचल के 100 साल पुराने घर में बसाया आशियाना...
View on original source
Catégorie: Divertissement
Partager
Archive
J’aime
फिल्म 'धुरंधर' की सफलता के बाद आदित्य धर और यामी गौतम की जिंदगी में कई बदलाव देखने को मिल रहे हैं। अब चर्चा है कि यह कपल मुंबई छोड़कर हिमाचल प्रदेश में ज्यादा समय बिता रहा है और शायद उन्होंने अपना स्थायी ठिकाना भी वहीं बना लिया है। रिपोर्ट के अनुसार, फिल्ममेकर आदित्य धर और एक्ट्रेस यामी गौतम हिमाचल प्रदेश में अपनी प्रॉपर्टी पर ज्यादा समय बिता रहे हैं। मंडी के गोहर में स्थित यह प्रॉपर्टी यामी गौतम के लिए लंबे समय से खास रही है। यामी का हिमाचल प्रदेश से पुराना और गहरा नाता रहा है। अब आदित्य और यामी ने गोहर में अपनी प्रॉपर्टी के आसपास अपनी जिंदगी बसाने पर ज्यादा ध्यान दिया है। यामी गौतम ने आदित्य धर से शादी से पहले गोहर में 25 एकड़ जमीन के साथ करीब 100 साल पुराना एक हेरिटेज घर खरीदा था। लकड़ी और पत्थर से बनी यह प्रॉपर्टी ऑर्गेनिक किचन गार्डन से घिरी हुई है। इस जगह पर कपल सेब, आलू, आलूबुखारा और अदरक उगाता है। यह प्रॉपर्टी उनके लिए सिर्फ छुट्टियां बिताने की जगह नहीं है, बल्कि उनकी जिंदगी का अहम हिस्सा बन चुकी है। आदित्य धर और यामी गौतम ने जून 2021 में हिमाचल प्रदेश की इसी प्रॉपर्टी पर शादी की थी। शादी के बाद से यह जगह दोनों के लिए और भी खास हो गई है। कई वर्षों तक प्रोफेशनल जिम्मेदारियों के चलते मुंबई ही इस कपल का घर रहा। वे खार वेस्ट में एक बड़े किराए के अपार्टमेंट में रहते थे और बताया जाता है कि लंबे समय से वहां किराए पर रह रहे थे। 'धुरंधर' की सफलता के बाद आदित्य धर लाइमलाइट से दूर रहे हैं। हाल ही में वे गुजरात में आयोजित नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स सेरेमनी में नजर आए थे। आदित्य धर और यामी गौतम को फिल्म 'आर्टिकल 370' के लिए सम्मानित किया गया। आदित्य को फिल्म के प्रोड्यूसर के तौर पर अवॉर्ड मिला, जबकि यामी गौतम को अपनी परफॉर्मेंस के लिए बेस्ट फीमेल एक्टर का सम्मान मिला। Related Articles

(0)Commentaires

 

À propos des cookies

Newshunt utilise des cookies essentiels pour vous garder connecté et mémoriser votre langue et votre pays, afin que le site fonctionne comme prévu. Avec votre permission, nous aimerions également utiliser des cookies analytiques pour comprendre comment les utilisateurs utilisent Newshunt et l'améliorer au fil du temps.

Accepter n'affecte que les analyses. Pour en savoir plus, consultez notre Politique de confidentialité or Conditions générales.