Shravasti News: 13 अक्टूबर को भिनगा में सामूहिक विवाह, कन्या के खाते में 64 हजार

Shravasti News: 13 अक्टूबर को भिनगा में सामूहिक विवाह, कन्या के खाते में 64 हजार
View on original source
Catégorie: Divertissement
Partager
Archive
J’aime
Shravasti News: मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत जनपद में इस बार शारदीय नवरात्रि के शुभ अवसर पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। जिला समाज कल्याण अधिकारी डा. अमरनाथ यति ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देशानुसार वित्तीय वर्ष 2026-27 के तहत 13 अक्टूबर 2026 को तथागत सभागार कलेक्ट्रेट भिनगा में सामूहिक विवाह समारोह आयोजित होगा। जिला समाज कल्याण अधिकारी ने बताया कि योजना का उद्देश्य गरीब परिवारों की बेटियों के विवाह में आर्थिक सहायता प्रदान करना है, ताकि उन्हें किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े। यह है पात्रता: योजना के तहत ऐसे अभिभावक या माता-पिता आवेदन कर सकते हैं, जिनकी पुत्री की आयु 18 वर्ष और वर की आयु 21 वर्ष पूरी हो चुकी हो। साथ ही परिवार की सभी स्रोतों से वार्षिक आय तीन लाख रुपये तक हो। पात्रता पूरी करने वाले परिवार ही योजना का लाभ ले सकेंगे। मिलेंगे इतने लाभ: उन्होंने बताया कि योजना के अंतर्गत चयनित कन्या के बैंक खाते में 64 हजार रुपये की धनराशि एकमुश्त भेजी जाती है। इसके अलावा 21 हजार रुपये की उपहार सामग्री कन्या को दी जाती है। समारोह में वर-कन्या के साथ आने वाले मेहमानों और रिश्तेदारों के लिए नाश्ता और भोजन की समुचित व्यवस्था भी विभाग द्वारा की जाती है। पूरे कार्यक्रम को भव्य और व्यवस्थित रूप से कराने की तैयारी की जा रही है। ऐसे करें आवेदन: डा. यति ने जनपदवासियों से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में इस योजना का लाभ लें। इच्छुक आवेदक योजना के लिए संचालित पोर्टल https://www.cmsvy.upsdc.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र ऑनलाइन ही स्वीकार किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि समय से आवेदन करें, ताकि जांच और सत्यापन के बाद पात्र जोड़ों को कार्यक्रम में शामिल किया जा सके। अधिक जानकारी के लिए जिला समाज कल्याण अधिकारी कार्यालय, विकास भवन भिनगा से संपर्क किया जा सकता है।

(0)Commentaires

 

À propos des cookies

Newshunt utilise des cookies essentiels pour vous garder connecté et mémoriser votre langue et votre pays, afin que le site fonctionne comme prévu. Avec votre permission, nous aimerions également utiliser des cookies analytiques pour comprendre comment les utilisateurs utilisent Newshunt et l'améliorer au fil du temps.

Accepter n'affecte que les analyses. Pour en savoir plus, consultez notre Politique de confidentialité or Conditions générales.