शिवपुरी जिले के पिछोर-मायापुर रोड पर रात में हुए सड़क हादसे में घायल व्यक्ति सड़क पर पड़ा मिला। इसी दौरान रात्री गश्त पर निकले एसडीओपी पिछोर प्रमोद शाक्य की नजर घायल पर पड़ी।
उन्होंने तत्काल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर घायल को उठाया और अपनी गाड़ी से पिछोर अस्पताल पहुंचाया। समय पर उपचार मिलने से घायल की जान बचाई जा सकी।
3-4 अक्टूबर की दरमियानी रात एसडीओपी पिछोर प्रमोद शाक्य पुलिस बल के साथ रात्री गश्त पर निकले थे। वे पिछोर से मायापुर की ओर जा रहे थे।
इसी दौरान रास्ते में सड़क पर एक व्यक्ति घायल अवस्था में पड़ा दिखाई दिया। प्रथम दृष्टया ऐसा लग रहा था कि कुछ ही देर पहले उसका एक्सीडेंट हुआ था।
एसडीओपी ने बिना देर किए वाहन रुकवाया और हमराह पुलिस बल के साथ घायल के पास पहुंचे। पुलिसकर्मियों ने घायल को उठाया और उसकी स्थिति की जानकारी ली। पूछताछ में घायल ने अपना नाम जयराम पाल बताया।
अस्पताल पहुंचाकर शुरू कराया इलाज
घायल की हालत को देखते हुए एसडीओपी प्रमोद शाक्य ने उसे तत्काल पिछोर अस्पताल पहुंचाया। पुलिसकर्मी घायल को लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसका उपचार शुरू किया। इसके बाद पुलिस ने घायल के परिजनों से संपर्क कर उन्हें घटना की जानकारी दी और जयराम पाल के अस्पताल में भर्ती होने की सूचना दी।
पुलिस के मुताबिक हादसे के बाद घायल को समय पर अस्पताल पहुंचाना बेहद जरूरी था। रात में मौके से गुजर रही पुलिस टीम की नजर घायल पर पड़ने और तत्काल मदद मिलने से उसे समय पर उपचार मिल सका।
इस पूरी कार्रवाई में एसडीओपी पिछोर प्रमोद शाक्य और उनके साथ मौजूद पुलिस बल की सराहनीय भूमिका रही।
अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर
(0)댓글
쿠키 안내
Newshunt는 로그인 상태 유지와 언어 및 국가 설정 기억을 위해 필수 쿠키를 사용하여, 사이트가 기대하신 대로 작동하도록 합니다. 동의하시면, 사용자가 Newshunt를 어떻게 이용하는지 파악하고 지속적으로 개선하기 위해 분석용 쿠키도 사용하고자 합니다.
(0)댓글