जनपदीय कबड्डी प्रतियोगिता में 44 टीमों ने दिखाया दम

जनपदीय कबड्डी प्रतियोगिता में 44 टीमों ने दिखाया दम
View on original source
വിഭാഗം: Sports
പങ്കിടുക
ആർക്കൈവ്
ലൈക്ക്
बस्ती - आदर्श इंटर कॉलेज सल्टौआ में शनिवार को जनपद स्तरीय माध्यमिक विद्यालयीय कबड्डी प्रतियोगिता आयोजित हुई। इसमें विभिन्न विद्यालयों की अलग-अलग आयु वर्ग की 44 टीमों ने प्रतिभाग किया। दिनभर मैदान पर रोमांचक मुकाबले देखने को मिले।प्रतियोगिता का उद्घाटन उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेश महामंत्री अनिरुद्ध त्रिपाठी, युवा भाजपा नेता अभिनव उपाध्याय एवं विद्यालय प्रबंधक रविंद्र नाथ उपाध्याय ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया। अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया। अंडर-17 बालक वर्ग के उद्घाटन मुकाबले में गन्ना विकास इंटर कॉलेज मुंडेरवा ने आदर्श इंटर कॉलेज सल्टौआ को शिकस्त दी। अंडर-19 बालक वर्ग में झिनकू लाल त्रिवेणी राम चौधरी इंटर कॉलेज कलवारी ने महादेव शुक्ल किसान इंटर कॉलेज गौर को हराया।अंडर-14 बालिका वर्ग में बेसिक शिक्षा विभाग प्रथम और आयोजक विद्यालय द्वितीय रहा। अंडर-17 बालिका वर्ग में श्री नरेंद्र प्रसाद मिश्र शांति देवी इंटर कॉलेज बढ़नी प्रथम तथा मुंडेरवा द्वितीय रहा। अंडर-19 बालिका वर्ग में औद्योगिक विकास इंटर कॉलेज बिहरा प्रथम और किसान इंटर कॉलेज भानपुर द्वितीय रहा। अंडर-19 बालक वर्ग में नेशनल इंटर कॉलेज हरैया प्रथम तथा किसान इंटर कॉलेज भानपुर द्वितीय रहा। संचालन डॉ. अजय कुमार शुक्ल ने किया। आयोजन में शारीरिक शिक्षा शिक्षक प्रदीप कुमार त्रिपाठी, प्रभाकर ओझा, मंडलीय सचिव अमित कुमार यादव सहित निर्णायक एवं रेफरी मंडल का सहयोग रहा। प्रधानाचार्य संदीप कुमार श्रीवास्तव ने अतिथियों एवं शिक्षकों के प्रति आभार जताया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य प्रमोद कुमार उपाध्याय, चक्रपाणि पाठक, रामभवन, कृष्ण देव दुबे, वीरेंद्र प्रसाद उपाध्याय, विकास भट्ट, नवनीत पांडेय, वीरेंद्र पांडेय, धनंजय दुबे, राम सिंह, माखन लाल, जितेंद्र कुमार सहित तमाम गणमान्य लोग, शिक्षक एवं खेलप्रेमी उपस्थित रहे।

(0)കമന്റുകൾ

 

കുക്കികളെക്കുറിച്ചുള്ള ഒരു കുറിപ്പ്

നിങ്ങളെ സൈൻ ഇൻ ചെയ്ത നിലയിൽ നിലനിർത്താനും നിങ്ങളുടെ ഭാഷയും രാജ്യവും ഓർമ്മിക്കാനും Newshunt ആവശ്യമായ കുക്കികൾ ഉപയോഗിക്കുന്നു. നിങ്ങളുടെ അനുമതിയോടെ, ആളുകൾ Newshunt എങ്ങനെ ഉപയോഗിക്കുന്നുവെന്ന് മനസ്സിലാക്കാനും കാലക്രമേണ സേവനം മെച്ചപ്പെടുത്താനും അനലിറ്റിക്സ് കുക്കികളും ഉപയോഗിക്കാൻ ഞങ്ങൾ ആഗ്രഹിക്കുന്നു.

അംഗീകരിക്കുന്നത് അനലിറ്റിക്സിനെ മാത്രമേ ബാധിക്കൂ. കൂടുതൽ വിവരങ്ങൾക്ക് ഞങ്ങളുടെ സ്വകാര്യതാ നയം or നിബന്ധനകളും വ്യവസ്ഥകളും.