बिहार: स्कूली वाहनों की होगी रियल टाइम मॉनिटरिंग, परिवहन विभाग ने तैयार किया विशेष पोर्टल

बिहार: स्कूली वाहनों की होगी रियल टाइम मॉनिटरिंग, परिवहन विभाग ने तैयार किया विशेष पोर्टल
View on original source
വിഭാഗം: SciTech
പങ്കിടുക
ആർക്കൈവ്
ലൈക്ക്
स्कूली बच्चों की सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करने के लिए परिवहन विभाग ने एक नई डिजिटल पहल की है। विभाग ने निजी स्कूलों में संचालित सभी वाहनों और उनके चालकों का पूरा डाटाबेस तैयार करने के लिए विशेष पोर्टल विकसित किया है। पोर्टल को पूरी तरह तैयार कर लिया गया है। इसे वाहन और सारथी पोर्टल से इंटीग्रेशन के बाद लाइव किया जाएगा। विभाग के अनुसार, पोर्टल शुरू होने के बाद राज्य के सभी निजी स्कूलों को इस पर अनिवार्य रूप से निबंधन कराना होगा। स्कूलों को अपने यहां संचालित सभी प्रकार के वाहनों और उनके चालकों से संबंधित संपूर्ण विवरण ऑनलाइन अपलोड करना होगा। इस व्यवस्था का मुख्य उद्देश्य स्कूली बच्चों की सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करना है। इसके माध्यम से स्कूली वाहनों की रियल टाइम मॉनिटरिंग भी संभव हो सकेगी। पोर्टल पर स्कूल बस, मिनी बस, वैन सहित सभी प्रकार के वाहनों का विवरण दर्ज करना होगा। इसके साथ ही वाहनों के फिटनेस प्रमाण-पत्र, बीमा, परमिट और अन्य अनिवार्य दस्तावेजों की जानकारी भी अपलोड करनी होगी। विभाग ने बताया कि किसी वाहन के फिटनेस प्रमाण-पत्र या बीमा की वैधता समाप्त होने पर इसकी सूचना स्वतः विभाग और संबंधित स्कूल प्रबंधन को मिल जाएगी। इससे समय रहते जरूरी दस्तावेजों का नवीनीकरण कराया जा सकेगा।

(0)കമന്റുകൾ

 

കുക്കികളെക്കുറിച്ചുള്ള ഒരു കുറിപ്പ്

നിങ്ങളെ സൈൻ ഇൻ ചെയ്ത നിലയിൽ നിലനിർത്താനും നിങ്ങളുടെ ഭാഷയും രാജ്യവും ഓർമ്മിക്കാനും Newshunt ആവശ്യമായ കുക്കികൾ ഉപയോഗിക്കുന്നു. നിങ്ങളുടെ അനുമതിയോടെ, ആളുകൾ Newshunt എങ്ങനെ ഉപയോഗിക്കുന്നുവെന്ന് മനസ്സിലാക്കാനും കാലക്രമേണ സേവനം മെച്ചപ്പെടുത്താനും അനലിറ്റിക്സ് കുക്കികളും ഉപയോഗിക്കാൻ ഞങ്ങൾ ആഗ്രഹിക്കുന്നു.

അംഗീകരിക്കുന്നത് അനലിറ്റിക്സിനെ മാത്രമേ ബാധിക്കൂ. കൂടുതൽ വിവരങ്ങൾക്ക് ഞങ്ങളുടെ സ്വകാര്യതാ നയം or നിബന്ധനകളും വ്യവസ്ഥകളും.