Sitapur : कोई भी बेघर गरीब पक्के आवास की राहत से न छूटे – बीडीओ

Sitapur : कोई भी बेघर गरीब पक्के आवास की राहत से न छूटे – बीडीओ
View on original source
വിഭാഗം: Blend
പങ്കിടുക
ആർക്കൈവ്
ലൈക്ക്
विकास खंड बेहटा में अफसर और कर्मचारी एक्शन मोड में रविवार को छुटटी कैंसिंल कर बीडीओ ने बुलाई आपात बैठक Hariom Awasthi Sitapur : प्राकृतिक आपदा और बाढ़ की विभीषिका से प्रभावित गरीब परिवारों को शीघ्र आशियाना मुहैया कराने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह गंभीर नजर आ रहा है। रविवार का अवकाश होने के बावजूद विकास खंड बेहटा में प्रशासनिक हलचल तेज रही। खंड विकास अधिकारी अरुण कुमार वर्मा ने रविवार की छुट्टी के दिन भी सभी ग्राम विकास अधिकारियों और ग्राम पंचायत अधिकारियों की आपात बैठक बुलाकर कड़े दिशा-निर्देश जारी किए। बैठक में बीडीओ अरुण कुमार वर्मा ने स्पष्ट निर्देश दिया कि बीते दिनों क्षेत्र में आई प्राकृतिक आपदा और भीषण बाढ़ के कारण जिन भी गरीब परिवारों के कच्चे मकान अथवा आशियाने धराशायी हुए हैं, उनका सर्वे तत्काल मिशन मोड में पूरा किया जाए। उन्होंने पंचायत सचिवों और ग्राम विकास अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे बिना किसी देरी के मौके पर जाकर क्षति का सही आकलन करें, ताकि प्रभावित पात्र लाभार्थियों को जल्द से जल्द सरकारी योजना के तहत आवास उपलब्ध कराया जा सके। पीएम, सीएम और डीएम के आदेशों में न हो कोई हीलाहवाली खंड विकास अधिकारी ने अधिकारियों व कर्मचारियों को कड़ा संदेश देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री, जिलाधिकारी और मुख्य विकास अधिकारी के आदेशों का शत-प्रतिशत पालन समय सीमा के भीतर होना अनिवार्य है। इस जनहित और राहत कार्य में किसी भी स्तर पर जरा सी भी लापरवाही या ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यदि कोई अधिकारी या कर्मचारी सर्वे या रिपोर्टिंग में शिथिलता बरतता पाया गया, तो उसके खिलाफ कठोर विभागीय और कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। आवास की आस में बैठे गरीबों को मिलेगी राहत बेहटा क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित इलाकों में आपदा के बाद कई परिवार बेघर होकर तिरपालों व अस्थाई छतों के नीचे दिन काटने को मजबूर हैं। रविवार को बीडीओ द्वारा बुलाई गई इस समीक्षा बैठक और दिए गए सख्त निर्देशों के बाद से क्षेत्र के बाढ़ पीड़ितों में जल्द पक्की छत मिलने की उम्मीद जगी है। इस मौके पर कई ग्राम विकास अधिकारी, प्रधान तथा ब्लाक के कर्मचारी आदि मौजूद रहे। उत्तरप्रदेश , मैनपुरी , मैनपुरी

(0)കമന്റുകൾ

 

കുക്കികളെക്കുറിച്ചുള്ള ഒരു കുറിപ്പ്

നിങ്ങളെ സൈൻ ഇൻ ചെയ്ത നിലയിൽ നിലനിർത്താനും നിങ്ങളുടെ ഭാഷയും രാജ്യവും ഓർമ്മിക്കാനും Newshunt ആവശ്യമായ കുക്കികൾ ഉപയോഗിക്കുന്നു. നിങ്ങളുടെ അനുമതിയോടെ, ആളുകൾ Newshunt എങ്ങനെ ഉപയോഗിക്കുന്നുവെന്ന് മനസ്സിലാക്കാനും കാലക്രമേണ സേവനം മെച്ചപ്പെടുത്താനും അനലിറ്റിക്സ് കുക്കികളും ഉപയോഗിക്കാൻ ഞങ്ങൾ ആഗ്രഹിക്കുന്നു.

അംഗീകരിക്കുന്നത് അനലിറ്റിക്സിനെ മാത്രമേ ബാധിക്കൂ. കൂടുതൽ വിവരങ്ങൾക്ക് ഞങ്ങളുടെ സ്വകാര്യതാ നയം or നിബന്ധനകളും വ്യവസ്ഥകളും.