एनएमडीसी के बचेली कॉम्प्लेक्स में प्रति घंटा तीन हजार टन का डिस्पैच सुनिश्चित करेगा वैगन लोडर

एनएमडीसी के बचेली कॉम्प्लेक्स में प्रति घंटा तीन हजार टन का डिस्पैच सुनिश्चित करेगा वैगन लोडर
View on original source
വിഭാഗം: Business
പങ്കിടുക
ആർക്കൈവ്
ലൈക്ക്
नईदुनिया न्यूज, बचेली। बचेली में खनन कंपनी एनएमडीसी लिमिटेड के कॉम्प्लेक्स में लौह अयस्क उत्पादन और परिवहन की गति को तेज करने के लिए आधुनिक बुनियादी ढांचे और तकनीकी उपकरणों की शुरुआत की गई है। एनएमडीसी के निदेशक जयदीप दासगुप्ता ने कॉम्प्लेक्स के फाइन्स साइडिंग क्षेत्र में नवनिर्मित अत्याधुनिक वैगन लोडर, रिक्लेमर और स्टैकर का विधिवत उद्घाटन किया। इस परियोजना के शुरू होने से संयंत्र की परिचालन विश्वसनीयता और लोडिंग क्षमता में सुधार दर्ज होने की उम्मीद है। संयंत्र में स्थापित किया गया नया वैगन लोडर तीन हजार टन प्रति घंटे की विशाल क्षमता से लैस है। यह स्वचालित प्रणाली पुराने और पारंपरिक उपकरणों की तुलना में काफी तेजी से लौह अयस्क की लोडिंग सुनिश्चित करेगी। तेज लोडिंग प्रक्रिया से रेलवे रैक के ठहराव यानी डिटेंशन में भारी कमी आएगी, जिससे कंपनी को होने वाले डिमरेज शुल्क के अनावश्यक खर्च से राहत मिलेगी। इसके साथ ही कम समय में अधिक मात्रा में लौह अयस्क का सुगम डिस्पैच संभव हो सकेगा, जिससे ग्राहकों तक माल त्वरित गति से पहुंचेगा। डाउनहिल कन्वेइंग प्रणाली से बढ़ी सुरक्षा मटेरियल हैंडलिंग को मजबूत करने की दिशा में कंपनी ने एक और बड़ा कदम उठाते हुए उन्नत डाउनहिल कन्वेइंग सिस्टम को भी सफलतापूर्वक चालू कर दिया है। पहाड़ी खनन क्षेत्रों से निकाले गए कच्चे अयस्क को प्रसंस्करण संयंत्रों तक सुरक्षित और निर्बाध रूप से पहुंचाने में यह प्रणाली बेहद कारगर साबित होगी। इससे न केवल परिवहन की क्षमता बढ़ेगी, बल्कि संवेदनशील पहाड़ी भूभाग में खनन कार्यों के सुरक्षा मानकों में भी व्यापक सुधार होगा। वर्ष 2030 के महत्वाकांक्षी लक्ष्य पर नजर इन सभी तकनीकी सुधारों से बचेली कॉम्प्लेक्स की समग्र परिचालन लागत में उल्लेखनीय कमी आने की संभावना है। एनएमडीसी प्रबंधन और तकनीकी अधिकारियों ने विश्वास व्यक्त किया है कि आधुनिक तकनीकों का यह समावेश कंपनी की दीर्घकालिक उत्पादन रणनीतियों को नई ताकत देगा। यह दूरगामी पहल वर्ष 2030 तक सौ मिलियन टन प्रति वर्ष (100 एमटीपीए) उत्पादन के महत्वाकांक्षी राष्ट्रीय लक्ष्य को हासिल करने की दिशा में एनएमडीसी की निरंतर प्रगति को गति प्रदान करेगी।

(0)കമന്റുകൾ

 

കുക്കികളെക്കുറിച്ചുള്ള ഒരു കുറിപ്പ്

നിങ്ങളെ സൈൻ ഇൻ ചെയ്ത നിലയിൽ നിലനിർത്താനും നിങ്ങളുടെ ഭാഷയും രാജ്യവും ഓർമ്മിക്കാനും Newshunt ആവശ്യമായ കുക്കികൾ ഉപയോഗിക്കുന്നു. നിങ്ങളുടെ അനുമതിയോടെ, ആളുകൾ Newshunt എങ്ങനെ ഉപയോഗിക്കുന്നുവെന്ന് മനസ്സിലാക്കാനും കാലക്രമേണ സേവനം മെച്ചപ്പെടുത്താനും അനലിറ്റിക്സ് കുക്കികളും ഉപയോഗിക്കാൻ ഞങ്ങൾ ആഗ്രഹിക്കുന്നു.

അംഗീകരിക്കുന്നത് അനലിറ്റിക്സിനെ മാത്രമേ ബാധിക്കൂ. കൂടുതൽ വിവരങ്ങൾക്ക് ഞങ്ങളുടെ സ്വകാര്യതാ നയം or നിബന്ധനകളും വ്യവസ്ഥകളും.