लखीसराय: दहेज के लिए विवाहिता को जहर देकर मार डालने का आरोप

लखीसराय: दहेज के लिए विवाहिता को जहर देकर मार डालने का आरोप
View on original source
വിഭാഗം: Politics
പങ്കിടുക
ആർക്കൈവ്
ലൈക്ക്
लखीसराय थाना क्षेत्र में एक विवाहिता सोनी कुमारी की संदिग्ध मौत हुई है। उसकी मां ने पति और ससुराल वालों पर जहर देकर हत्या का आरोप लगाया है। शादी में 30 लाख रुपये खर्च किए गए थे, लेकिन 10 लाख रुपये अतिरिक्त दहेज की मांग का भी आरोप है। पुलिस जांच कर रही है। लखीसराय, एक प्रतिनिधि। लखीसराय थाना क्षेत्र में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत का मामला सामने आया है। मृतका की मां रीना देवी, पति सुशेखर प्रसाद, ग्राम सिझौड़ी, पोस्ट चेवाड़ा, थाना करंडे, जिला शेखपुरा ने नगर थाना लखीसराय में आवेदन देकर अपनी पुत्री को जहर देकर हत्या करने का आरोप उसके ससुराल वालों पर लगाया है। आरोप और घटना आवेदन के अनुसार, उनकी पुत्री सोनी कुमारी की शादी 27 अप्रैल 2026 को करंडे थाना क्षेत्र के भिरखनी गांव निवासी कुशेश्वर कुमार, पिता लक्ष्मण महतो के साथ हुई थी। शादी के बाद से वह अपने पति के साथ ससुराल में रह रही थी। आरोप है कि 3 अक्टूबर की रात करीब एक बजे पति कुशेश्वर कुमार, ससुर लक्ष्मण महतो और सास मीना देवी ने मिलकर उनकी पुत्री को जहर दे दिया। मृतका की मां का कहना है कि घटना की जानकारी मिलने के बाद वह मौके पर पहुंचीं और अपनी पुत्री को इलाज के लिए अस्पताल लेकर गईं, लेकिन उसकी हालत गंभीर थी। बाद में उसकी मौत हो गई। दहेज का आरोप आवेदन में दहेज को लेकर प्रताड़ित करने का भी आरोप लगाया गया है। मृतका की मां के अनुसार, शादी के समय अपनी सामर्थ्य के अनुसार करीब 30 लाख रुपये खर्च किए गए थे। इसमें सोना, चांदी, फर्नीचर, वाशिंग मशीन, फ्रिज, पंखा, मोटरसाइकिल और घरेलू सामान शामिल थे। इसके बावजूद ससुराल पक्ष द्वारा कथित तौर पर 10 लाख रुपये अतिरिक्त दहेज की मांग की जा रही थी। आर्थिक स्थिति कमजोर रहने के कारण रकम नहीं देने पर पुत्री को जहर देकर मारने का आरोप लगाया गया है। पुलिस जांच इस संबंध में नगर थानाध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया था। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस आवेदन के आधार पर मामले की जांच और आवश्यक कानूनी कार्रवाई कर रही है।

(0)കമന്റുകൾ

 

കുക്കികളെക്കുറിച്ചുള്ള ഒരു കുറിപ്പ്

നിങ്ങളെ സൈൻ ഇൻ ചെയ്ത നിലയിൽ നിലനിർത്താനും നിങ്ങളുടെ ഭാഷയും രാജ്യവും ഓർമ്മിക്കാനും Newshunt ആവശ്യമായ കുക്കികൾ ഉപയോഗിക്കുന്നു. നിങ്ങളുടെ അനുമതിയോടെ, ആളുകൾ Newshunt എങ്ങനെ ഉപയോഗിക്കുന്നുവെന്ന് മനസ്സിലാക്കാനും കാലക്രമേണ സേവനം മെച്ചപ്പെടുത്താനും അനലിറ്റിക്സ് കുക്കികളും ഉപയോഗിക്കാൻ ഞങ്ങൾ ആഗ്രഹിക്കുന്നു.

അംഗീകരിക്കുന്നത് അനലിറ്റിക്സിനെ മാത്രമേ ബാധിക്കൂ. കൂടുതൽ വിവരങ്ങൾക്ക് ഞങ്ങളുടെ സ്വകാര്യതാ നയം or നിബന്ധനകളും വ്യവസ്ഥകളും.