Budh Nakshatra Gochar: बुध 7 जनवरी को करेंगे शुक्र के नक्षत्र में गोचर, इन 3 राशियों को करियर और आर्थिक क्षेत्र में मिलेगा लाभ

Budh Nakshatra Gochar: बुध 7 जनवरी को करेंगे शुक्र के नक्षत्र में गोचर, इन 3 राशियों को करियर और आर्थिक क्षेत्र में मिलेगा लाभ
View on original source
分类: SciTech
分享
归档
点赞
Image Source : FREEPIK बुध गोचर Budh Nakshatra Gochar: बुध ग्रह 7 जनवरी 2026 को शुक्र के नक्षत्र पूर्वाषाढ़ा में गोचर कर जाएंगे। बुध के गोचर से कुछ राशियों के जीवन में अच्छे बदवाव देखने को मिल सकते हैं। इन राशियों को करियर के क्षेत्र में सफलता मिल सकती है और साथ ही आर्थिक लाभ इनको मिलने के आसार हैं। आइए विस्तार से जानते हैं इन राशियों के बारे में। मेष राशि बुध ग्रह का गोचर आपके लिए लाभदायक सिद्ध होगा। आपके विरोधियों पर आप हावी होंगे और उन्हें परास्त कर पाएंगे। कार्यक्षेत्र में आपको मनचाहे परिणाम मिल सकते हैं और कुछ लोगों को आय के अतिरिक्त स्रोत भी इस दौरान मिलेंगे। आपकी सेहत में भी अच्छे बदलाव देखने को मिल सकते हैं। परिवार के लोगों के साथ आप अच्छा समय बिता सकते हैं। इस राशि के कुछ लोग बुध गोचर के बाद अपने जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने निकल सकते हैं। धनु राशि बुध के नक्षत्र बदलने से आपको भाग्य का साथ मिल सकता है। आपके अटके हुए काम बनेंगे। जो लोग लंबे समय से प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे थे उनको सफलता बुध के गोचर के बाद मिल सकती है। प्रेम संबंधों के लिहाज से भी बुध गोचर आपके लिए अच्छा रहेगा। आपके आर्थिक पक्ष में मजबूती आएगी। उधार दिया धन आपको वापस मिल सकता है। शिक्षा के क्षेत्र में धनु राशि के लोग सफलता पाएंगे। मीन राशि मीन राशि वालों को बुध के नक्षत्र परिवर्तन करने के बाद जीवन के कई क्षेत्रों में सफलता मिल सकती है। आपने बीते समय में जो मेहनत की थी उसका अच्छा परिणाम आपको मिल सकता है। मल्टीनेशनल कंपनियों में काम करने वाले लोगों को पदोन्नति मिलने के आसार हैं। आपके साहस और पराक्रम में भी वृद्धि देखने को मिलेगी जिससे आपको कार्यक्षेत्र में लाभ मिल सकता है। बड़े भाई-बहनों के सहयोग से आपके बिगड़े काम भी बन सकते हैं। (Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।) यह भी पढ़ें: बुध-गुरु का खास संयोग, चालीसा वर्ग योग के प्रभाव से इन 4 राशियों की किस्मत छुएगी नई ऊंचाई, धन और सफलता में उछाल Paush Purnima 2026: 3 जनवरी को पौष पूर्णिमा के दिन होगा माघ मेला का पहला स्नान, जान लें गंगा स्नान का उत्तम मुहूर्त और नियम More Rashifal News

(0)评论

 

关于 Cookie 的说明

Newshunt 使用必要的 Cookie 来保持您的登录状态,并记住您的语言和国家设置,以确保网站按预期运行。在您的许可下,我们还希望使用分析类 Cookie,以了解用户如何使用 Newshunt 并不断加以改进。

同意仅影响数据分析功能,欲了解更多信息,请查看我们的 隐私政策 or 条款与条件.