डिजिटल डेस्क, दिल्ली। पिछले साल हुए मेंस क्रिकेट एशिया कप में भारतीय टीम विनर बनी थी, लेकिन टीम ने एशियाई क्रिकेट परिषद के चीफ मोहसिन नकवी के हाथों ट्रॉफी लेने से इनकार कर दिया था। 13 सितंबर 2025 को होने वाली यह घटना इस साल भी रिपीट हो सकती है। बस अंतर इतना है कि पिछले बार भारत की मेंस टीम थी और इस बार विमेंस टीम हो सकती है।
भारतीय महिला टीम एशिया कप के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। टूर्नामेंट में टीम के अभी तक के प्रदर्शन और खिलाड़ियों के फॉर्म को देखें वह खिताब की प्रबल दावेदार नजर आ रही है। जिन मोहसिन नकवी से भारतीय टीम ने पिछले साल खिताब लेने से मना कर दिया था, वो इस बार में एशियन क्रिकेट काउंसिल के चीफ हैं। ऐसे में अगर टीम इंडिया विजेता बनती है तो नकवी दोबारा ट्रॉफी देने आ सकते हैं।
अगर ऐसा होता है तो भारतीय टीम क्या करेगी, इसके बारे में अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। न ही बीसीसीआई और न ही टीम की ओर से इस बारे में कुछ कहा गया है।
नकवी से क्यों नहीं ली थी ट्रॉफी?
मोहसिन नकवी ACC के साथ पीसीबी के प्रमुख और पाकिस्तान के गृह मंत्री भी हैं। पिछले साल मई में ऑपरेशन सिंदूर के दौरान उन्होंने भारत के विरोध में कई बयान दिए थे। इसके चलते ही टीम इंडिया ने उनसे एशिया कप की ट्रॉफी लेने से इनकार कर दिया था।
इसके साथ ही भारतीय टीम ने नो-हैंडशेक पॉलिसी भी अपनाई, जिसके तरह टीम इंडिया के खिलाड़ियों ने पाकिस्तानी खिलाड़ियों से न मैच के पहले और न ही बाद में हाथ मिलाया। अभी भी भारत इसी पॉलिसी पर कायम है।
(0)Comments