Lucknow News: शिकायत लेकर आई शिक्षिका ने महिला दरोगा को पीटा

Lucknow News: शिकायत लेकर आई शिक्षिका ने महिला दरोगा को पीटा
View on original source
Category: Politics
Share
Archive
Like
लखनऊ। महानगर थाने में पांच सितंबर को शिकायत लेकर पहुंची शिक्षिका ने महिला दरोगा को पीट दिया। इससे थाने में अफरा-तफरी मच गई। आरोप है कि शिक्षिका ने दरोगा को कई थप्पड़ मारे और उनकी वर्दी फाड़ने की कोशिश की। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया है। झांसी के मऊरानीपुर निवासी दरोगा सान्या निरंजन विज्ञानपुरी चौकी की हल्का प्रभारी हैं। उन्होंने बताया कि पांच सितंबर की दोपहर उन्हें सूचना मिली कि उन्नाव के सर्वोदय नगर निवासी शिक्षिका अंजली महानगर थाने में उनसे मिलने आई हैं। अंजली पीलीभीत के प्राथमिक विद्यालय में तैनात हैं। उनका विज्ञानपुरी में किसी से विवाद था, जिसकी शिकायत बताई। वह कार्रवाई कर ही रही थीं कि अंजली भड़क गईं और हाथापाई करने लगीं। अंजली ने उन्हें कई थप्पड़ जड़ दिए और उनकी वर्दी फाड़ने की कोशिश भी की। पुलिसकर्मियों ने बीच-बचाव कर उन्हें बचाया। वहीं, अंजली ने महिला दरोगा पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाया। इंस्पेक्टर अखिलेश मिश्र ने बताया कि मारपीट और सरकारी कार्य में बाधा डालने समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपी शिक्षिका से पूछताछ की जा रही है।

(0)Comments

 

A note on cookies

Newshunt uses essential cookies to keep you signed in and to remember your language and country, so the site works the way you expect. With your permission, we'd also like to use analytics cookies to understand how people use Newshunt and improve it over time.

Accepting only affects analytics. To learn more, view our Privacy Policy or Terms & Conditions.