बासमती-जैविक प्रशिक्षण केंद्र का कल शिलान्यास: जितिन प्रसाद और कृषि मंत्री होंगे शामिल; 5 हजार से अधिक किसान पहुंचेंगे

बासमती-जैविक प्रशिक्षण केंद्र का कल शिलान्यास: जितिन प्रसाद और कृषि मंत्री होंगे शामिल; 5 हजार से अधिक किसान पहुंचेंगे
View on original source
Category: Health
Share
Archive
Like
पीलीभीत के किसानों के लिए बुधवार को बासमती एवं जैविक प्रशिक्षण केंद्र-सह-डेमो फार्म की शुरुआत होगी। न्यूरिया स्थित राजकीय इंटर कॉलेज (जीआईसी) के मैदान में सुबह 11 बजे इसका शिलान्यास किया जाएगा। कार्यक्रम में केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग तथा इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री जितिन प्रसाद और उत्तर प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही मौजूद रहेंगे। केंद्र का उद्देश्य किसानों को आधुनिक तकनीकों से जोड़कर खेती को अधिक लाभकारी बनाना है। 5 हजार से अधिक किसानों के पहुंचने की संभावना शिलान्यास समारोह में पूरे क्षेत्र से 5 हजार से अधिक लोगों, खासकर किसानों के पहुंचने की संभावना है। इसे देखते हुए प्रशासन ने कार्यक्रम स्थल पर करीब 5 हजार कुर्सियों की व्यवस्था की है। दूर-दराज से आने वाले किसानों के लिए बैठने और अन्य व्यवस्थाएं की गई हैं। डीएम ने रात में कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेने के लिए जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह मंगलवार रात करीब 9 बजे जीआईसी मैदान पहुंचे। उन्होंने मंच की व्यवस्था, वीआईपी आवाजाही, सुरक्षा इंतजाम और लोगों के बैठने की व्यवस्था का निरीक्षण किया। डीएम ने संबंधित अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश भी दिए। बासमती और जैविक खेती की तकनीक सीखेंगे किसान नया प्रशिक्षण केंद्र जिले के किसानों के लिए प्रशिक्षण और प्रदर्शन का केंद्र होगा। यहां किसानों को बासमती धान की उन्नत पैदावार और जैविक खेती की वैज्ञानिक तकनीकों की जानकारी दी जाएगी। इससे किसानों को आधुनिक कृषि पद्धतियां अपनाने और खेती को अधिक लाभकारी बनाने में मदद मिलने की उम्मीद है। मंत्रियों की मौजूदगी में होगा शिलान्यास केंद्र और राज्य सरकार के मंत्रियों की मौजूदगी में होने वाले शिलान्यास समारोह को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां लगभग पूरी कर ली हैं। सुरक्षा और यातायात व्यवस्था के साथ कार्यक्रम स्थल पर किसानों की सुविधा का भी ध्यान रखा गया है।

(0)Comments

 

A note on cookies

Newshunt uses essential cookies to keep you signed in and to remember your language and country, so the site works the way you expect. With your permission, we'd also like to use analytics cookies to understand how people use Newshunt and improve it over time.

Accepting only affects analytics. To learn more, view our Privacy Policy or Terms & Conditions.