गोरखपुर में भाजपा नेता की पत्नी सपा में शामिल: पति की 5 महीने पहले हत्या कर दी गई थी, बोली- अभी तक नहीं मिला न्याय

गोरखपुर में भाजपा नेता की पत्नी सपा में शामिल: पति की 5 महीने पहले हत्या कर दी गई थी, बोली- अभी तक नहीं मिला न्याय
View on original source
Category: Politics
Share
Archive
Like
चिलुआताल थाना क्षेत्र में हुई भाजपा नेता राजकुमार चौहान की हत्या एक बार फिर चर्चा में आ गई है। उनकी हत्या के लगभग 5 महीने बाद उनकी पत्नी सुशीला चौहान ने समाजवादी पार्टी ज्वाइन कर ली है। उन्होंने लखनऊ में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की मौजूदग 17 मार्च को रोज की तरह राजकुमार की कुछ लोगों ने चाकू से गोदकर हत्या कर दी थी। उनकी पत्नी सुशीला चौहान की ओर से दी गई तहरीर में पार्षद धर्मदेव चौहान पर आरोप लगाया था हालांकि पुलिस की जांच में दूसरे लोग इसमें संलिप्त मिले थे। पुलिस को धर्मदेव की संलिप्तता नहीं मिली थी। पुलिस ने जो खुलासा किया था उसके मुताबिक यह हत्या राजकुमार के भतीजे के विवाद में हुई थी। हालांकि स्व. राजकुमार चौहान के परिवार ने न्याय न मिलने की बात कही थी। राजकुमार भाजपा के नेता थे। वह एक बार अपने प्रत्याशी को पार्षद का चुनाव भी जिताने में कामयाब रहे थे। पार्षद के प्रतिनिधि के रूप में उन्होंने काम भी किया था। वह पनियरा सीट से विधानसभा चुनाव की तैयारी भी कर रहे थे। उन्हें राज्यसभा सदस्य व भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय महासचिव डा. राधामोहन दास अग्रवाल का काफी करीबी माना जाता था। उनकी हत्या का समाचार सुनकर डा. राधामोहन दास अग्रवाल दिल्ली से गोरखपुर आ गए थे। उन्होंने इस मामले में कड़ी कार्रवाई के लिए कहा था। इसी तरह राजकुमार प्रदेश सरकार में मंत्री दारा सिंह चौहान के भी काफी करीबी थे। दारा सिंह भी हत्या का समाचार सुनकर गोरखपुर आए थे। बाद में अखिलेश यादव के निर्देश पर सपा के प्रतिनिधि मंडल ने स्व. राजकुमार चौहान के परिवार से मुलाकात की थी। जिलाध्यक्ष के साथ पहुंचीं सुशीला सुशीला चौहान सपा के जिलाध्यक्ष बृजेश कुमार गौतम के साथ लखनऊ पहुंची थीं। वहां सपा प्रमुख की प्रेस कांफ्रेंस के समय उन्होंने पार्टी ज्वाइन की। उनके साथ कई और लोगों ने सदस्यता ली। सुशीला चौहान के पार्टी ज्वाइन करने की काफी चर्चा है। अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर

(0)Comments

 

A note on cookies

Newshunt uses essential cookies to keep you signed in and to remember your language and country, so the site works the way you expect. With your permission, we'd also like to use analytics cookies to understand how people use Newshunt and improve it over time.

Accepting only affects analytics. To learn more, view our Privacy Policy or Terms & Conditions.