कन्नड़ एक्टर किरण राज पर शेर के हमले का वीडियो वायरल, घबराए फैंस

कन्नड़ एक्टर किरण राज पर शेर के हमले का वीडियो वायरल, घबराए फैंस
View on original source
Category: Entertainment
Share
Archive
Like
कन्नड़ एक्टर किरण राज ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया जिसमें उन पर एक शेर हमला करता हुआ दिख रहा था. यह वीडियो तेजी से वायरल हो गया, जिससे फैंस एक्टर की सुरक्षा को लेकर परेशान हो गए. इसके तुरंत बाद, किरण ने लोगों की घबराहट को दूर करते हुए अपने फॉलोअर्स को भरोसा दिलाया कि वह सुरक्षित हैं. लोगों की चिंता का जवाब देते हुए किरण ने कहा, 'दोस्तों, चिंता न करें, अगर मैं यह पोस्ट कर पा रहा हूं, तो मैं ठीक हूं.' बाद में उन्होंने एक और वीडियो शेयर करके वायरल क्लिप के पीछे की सच्चाई बताई. एक्टर ने बताई सच्चाईकिरण ने बताया कि यह वीडियो एक प्रोजेक्ट का हिस्सा था जिसके लिए वह रॉकी नाम के शेर के साथ ट्रेनिंग कर रहे हैं. उन्होंने बताया कि इस ट्रेनिंग का मकसद उन्हें उस जानवर के साथ घुलने-मिलने और सहज होने में मदद करना था. एक्टर ने कहा, 'मैं साफ करना चाहता हूं कि कैप्शन और बैकग्राउंड म्यूजिक से घबराहट और गलत जानकारी फैल रही है. असल बात यह है कि मैं इस प्रोजेक्ट के लिए रॉकी के साथ ट्रेनिंग कर रहा हूं और माहौल पूरी तरह सुरक्षित है.' किरण ने आगे कहा कि रॉकी के साथ उनकी थोड़ी बॉन्डिंग हो गई है और ट्रेनिंग के दौरान सुरक्षा का पूरा ध्यान रखा जा रहा है. उन्होंने अपनी चिंता जाहिर करने के लिए फैंस का शुक्रिया अदा किया और उनसे अपील की कि वे वायरल वीडियो से जुड़ी गलत बातों पर यकीन न करें. किरण ने कहा, 'मेरी उसके साथ थोड़ी बॉन्डिंग है, इसलिए यह पूरी तरह सुरक्षित है. एक बार फिर बहुत-बहुत धन्यवाद. मुझे चिंता इस बात की है कि गलत जानकारी फैलाई जा रही है.' अब वायरल हो चुके इस वीडियो में किरण ने बताया था कि यह रॉजर और रॉकी नाम के शेरों के साथ काम करना सीखने की उनकी ट्रेनिंग का पहला दिन था. पहले दिन की कुछ बातें शेयर करते हुए एक्टर ने लिखा, 'शेर हमेशा आपको गिराने की कोशिश करते हैं, इसलिए हमेशा किसी मजबूत चीज का सहारा लें' और सलाह दी कि पीछे हटते समय भी अपना चेहरा शेर की तरफ ही रखें. उन्होंने यह भी कहा कि 'शेर आपकी आंखों को पढ़ सकते हैं और आगे कहा, 'उन्हें गले मिलना और प्यार जताना पसंद है.' हालांकि वीडियो में किरण जानवर के साथ खतरनाक स्थिति में दिख रहे थे, लेकिन उनके कैप्शन से पता चला कि यह फुटेज एक प्रोजेक्ट के लिए उनकी ट्रेनिंग का हिस्सा था.

(0)Comments

 

A note on cookies

Newshunt uses essential cookies to keep you signed in and to remember your language and country, so the site works the way you expect. With your permission, we'd also like to use analytics cookies to understand how people use Newshunt and improve it over time.

Accepting only affects analytics. To learn more, view our Privacy Policy or Terms & Conditions.