तकनीकी मंजूरी से पहले चीफ इंजीनियर ने कुछ बदलाव करने के निर्देश दिए हैं। इसके बाद तकनीकी मंजूरी मिलते ही टेंडर लगाया जाएगा।
नगर निगम की योजना के तहत बीकानेर चौक से रेलवे स्टेशन तक रेलवे रोड को राइट ऑफ वे और मॉडल टाउन में एनडी अस्पताल से जनस्वास्थ्य विभाग कार्यालय के आगे तक की सड़क को स्मार्ट रोड के रूप में विकसित किया जाएगा।
तकनीकी मंजूरी के बाद जल्द टेंडर जारी होगा। टेंडर खुलने के लिए 21 दिन का इंतजार किया जाएगा। इसके बाद वर्क ऑर्डर जारी कर निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा।
ये होंगी विशेषताएं राइट ऑफ वे और स्मार्ट रोड में सड़क के साथ शोल्डर, फुटपाथ, बाइक लेन और ड्रेनेज की सुविधा होगी। बिजली की तारों को अंडरग्राउंड किया जाएगा। यातायात सुचारु रखने के लिए चमकने वाले रोड साइंस, जेब्रा क्रॉसिंग और लेन मार्किंग की जाएगी। डिस्प्ले बोर्ड लगाए जाएंगे। सड़कों पर अतिक्रमण नहीं होने दिया जाएगा और व्यवस्थित पार्किंग की सुविधा भी विकसित की जाएगी। शहरवासियों को यह होगा फायदा
रेलवे रोड पर अतिक्रमण और अव्यवस्थित यातायात के कारण लगने वाले रोजाना के जाम से राहत मिलेगी। फुटपाथ बनने से पैदल राहगीरों की आवाजाही सुरक्षित होगी। आधुनिक ड्रेनेज सिस्टम से बारिश के दौरान जलभराव की समस्या कम होगी। स्मार्ट रोड बनने से क्षेत्र का सौंदर्यीकरण होगा। रात में बेहतर दृश्यता और ऊर्जा बचत के लिए आधुनिक पोल पर स्मार्ट एलईडी लाइटें लगाई जाएंगी। दोनों सड़कें शहर के लिए मॉडल रोड के रूप में विकसित की जाएंगी।
-- -- -- -- - स्मार्ट रोड और राइट ऑफ वे के लिए 6 करोड़ 46 लाख रुपये का एस्टीमेट तैयार हो चुका है। प्रशासनिक मंजूरी मिल गई है। जल्द टेंडर लगाया जाएगा। दोनों सड़कों को सुंदर बनाने के साथ आधुनिक सुविधाओं से लैस किया जाएगा।
- सुनील लांबा, पालिका अभियंता, नगर निगम हिसार।
(0)Comments