Chatra News: चतरा विधायक जनार्दन पासवान के पुत्र सौरभ का रांची से अपहरण के बाद सकुशल बरामद

Chatra News: चतरा विधायक जनार्दन पासवान के पुत्र सौरभ का रांची से अपहरण के बाद सकुशल बरामद
View on original source
Category: Politics
Share
Archive
Like
चतरा विधायक जनार्दन पासवान के छोटे पुत्र सौरव कुमार की सोमवार को करीब चार बजे रांची के एमिटी यूनिवर्सिटी के समीप से कथित रूप से अपहृत कर लिया गया था। इस बाबत चतरा विधायक जनार्दन पासवान ने रांची और चतरा पुलिस को अपहरण की जानकारी दी थी। इस मामले में पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए महज एक से डेढ़ घंटे के भीतर विधायक पुत्र सौरव को सकुशल बरामद कर लिया। इस बरामदगी में चतरा पुलिस के तकनीकी मदद भी काम आया। बताया गया कि विधायक के छोटे पुत्र सौरभ कुमार रांची में लॉ का छात्र है। वह रांची में रहकर पढ़ाई कर रहा है। घटना का विवरण बताया जाता है कि किसी बात को लेकर छात्रों के बीच कहा सुनी हुई थी। इसी का खुन्नस लगाकर सोमवार को कुछ अपराधिक प्रवृति के लोगों ने पहले उसके साथ जमकर मारपीट की। घटना एमिटी युनिवर्सिटी के समीप घटी। मारपीट के बाद कुछ लोगों ने सौरव को जबरण अपनी कार में बैठाकर ले गये थे। इसकी सूचना विधायक जनार्दन पासवान को जैसे ही लगी, उसने चतरा और रांची के पुलिस पदाधिकारियों को इसकी सूचना दी। सौरभ के अपहरण की सूचना मिलते ही रांची पुलिस सक्रिय हो गयी थी. पुलिस ने संभावित ठिकानों की निगरानी के साथ इलाके में सर्च अभियान चलाया। मामले में चतरा पुलिस की तकनीकी टीम ने भी सहयोग किया. पुलिस की कार्रवाई के बाद सौरभ को सकुशल बरामद कर लिया गया. हालांकि, घटना के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो पाया है। इसमें किन लोगों की भूमिका रही है, इसकी जांच की जा रही है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है। विधायक पुत्र की सकुशल बरामदगी के बाद परिजनों और समर्थकों ने राहत की सांस ली है. पुलिस द्वारा मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

(0)Comments

 

A note on cookies

Newshunt uses essential cookies to keep you signed in and to remember your language and country, so the site works the way you expect. With your permission, we'd also like to use analytics cookies to understand how people use Newshunt and improve it over time.

Accepting only affects analytics. To learn more, view our Privacy Policy or Terms & Conditions.