मध्यप्रदेश में यात्री परिवहन विजन समिट-2026: स्मार्ट और सुरक्षित परिवहन पर बनेगी रणनीति, 11-12 सितंबर को इंदौर में होगी समिट

मध्यप्रदेश में यात्री परिवहन विजन समिट-2026: स्मार्ट और सुरक्षित परिवहन पर बनेगी रणनीति, 11-12 सितंबर को इंदौर में होगी समिट
View on original source
Category: Tourism
Share
Archive
Like
शिखिल ब्यौहार, भोपाल। मध्यप्रदेश में यात्री परिवहन को स्मार्ट, सुगम और सुरक्षित बनाने के लिए सरकार यात्री परिवहन विजन समिट-2026 आयोजित करने जा रही है। यह समिट 11-12 सितंबर को ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर, इंदौर में होगी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव इसका शुभारंभ करेंगे, जो मुख्य रूप से मुख्यमंत्री यात्री सुगम परिवहन सेवा योजना पर केंद्रित होगी। सरकार का उद्देश्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन और पीएम ई-बस सेवा के अनुरूप पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप मॉडल से परिवहन व्यवस्था को आधुनिक बनाना है। समिट में निजी बस ऑपरेटर, नीति निर्माता, विशेषज्ञ और उद्योग जगत के प्रतिनिधि शामिल होंगे। समिट में 7 प्रमुख लक्ष्यों पर काम होगा – मोबिलिटी विजन 2030 रोडमैप, पीपीपी को गति, डिजिटल-फर्स्ट मोबिलिटी फ्रेमवर्क, स्वच्छ मोबिलिटी, पायलट और निवेश के अवसर और सरकार-उद्योग सहयोग। 8 सत्रों में होगा मंथन दो दिन में 8 सत्र होंगे। इनमें वित्तीय रूप से आत्मनिर्भर बस संचालन, यात्री सुरक्षा, ग्रीन मोबिलिटी, स्वच्छ ईंधन, एकीकृत टिकटिंग, ऑटोमेटिक किराया संग्रह, ई-वाहन, हाइड्रोजन मोबिलिटी, चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर, AI, स्मार्ट बस स्टॉप और रोजगार सृजन पर चर्चा होगी। दिग्गज कंपनियां होंगी शामिल समिट में टाटा मोटर्स, वोल्वो-आयशर, ग्रीनसेल मोबिलिटी, स्विच मोबिलिटी, रैपिडो, इंडियन ऑयल, BITS पिलानी, CEPT अहमदाबाद, KPMG और DIMTS जैसी कंपनियां और संस्थान हिस्सा लेंगी। Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

(0)Comments

 

A note on cookies

Newshunt uses essential cookies to keep you signed in and to remember your language and country, so the site works the way you expect. With your permission, we'd also like to use analytics cookies to understand how people use Newshunt and improve it over time.

Accepting only affects analytics. To learn more, view our Privacy Policy or Terms & Conditions.