उज्जैन में 11वीं की छात्रा ने जहर खाकर दी जान, छात्र पर परेशान करने का आरोप; शव सड़क पर रखकर चक्काजाम

उज्जैन में 11वीं की छात्रा ने जहर खाकर दी जान, छात्र पर परेशान करने का आरोप; शव सड़क पर रखकर चक्काजाम
View on original source
Category: Politics
Share
Archive
Like
Ujjain Class 11 Student Suicide: उज्जैन जिले में 11वीं कक्षा की छात्रा की जहर खाने से मौत के बाद मंगलवार को मामला गरमा गया। परिजन और हिंदूवादी संगठनों ने भगत सिंह चौराहे पर छात्रा का शव सड़क पर रखकर करीब दो घंटे तक चक्काजाम किया। प्रदर्शनकारियों ने छात्रा के साथ पढ़ने वाले मुस्लिम समुदाय के छात्र पर उसे लगातार परेशान और धमकाने का आरोप लगाते हुए मामले को लव जिहाद से जोड़कर आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शन के कारण चौराहे पर यातायात प्रभावित रहा और मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात करना पड़ा। परिजनों के मुताबिक, छात्रा के साथ स्कूल में पढ़ने वाला एक छात्र उसे लगातार परेशान कर रहा था। छात्रा ने इसकी शिकायत स्कूल के शिक्षक ब्रजपाल सिंह से भी की थी। परिजनों का आरोप है कि शिकायत पर संबंधित छात्र के खिलाफ कार्रवाई करने के बजाय शिक्षक ने छात्रा को ही डांट दिया। इसके बाद छात्रा को स्कूल नहीं आने के लिए कहे जाने की बात भी सामने आई है। परिजनों का कहना है कि इस घटनाक्रम के बाद छात्रा मानसिक तनाव में रहने लगी थी।

(0)Comments

 

A note on cookies

Newshunt uses essential cookies to keep you signed in and to remember your language and country, so the site works the way you expect. With your permission, we'd also like to use analytics cookies to understand how people use Newshunt and improve it over time.

Accepting only affects analytics. To learn more, view our Privacy Policy or Terms & Conditions.