एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। टॉप 10 ट्रेंडिंग लिस्ट में फिल्में हों या सीरीज... ज्यादा समय तक टिक नहीं पाती हैं, लेकिन एक वेब सीरीज पिछले 8 महीने से ओटीटी की टॉप 10 लिस्ट में छाई हुई है।
7 एपिसोड की ये वेब सीरीज सबसे ज्यादा देखी जाने वाली इंडियन सीरीज (Indian Series) में से एक बन गई है। हैरानगी की बात यह है कि इन आठ महीनों में कई नई सीरीज आईं, लेकिन कोई भी थ्रिलर सीरीज को पछाड़ नहीं पाई।
ओटीटी पर ट्रेंड कर रही सीरीज
इस सीरीज में इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) ने मुख्य भूमिका निभाई थी। जिस सीरीज की हम बात कर रहे हैं, वो है तस्करी: द स्मगलर्स वेब (Taskaree: The Smuggler's Web)।
8 महीने से टॉप 10 में शामिल
इमरान हाशमी की ये वेब सीरीज इसी साल 14 जनवरी को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स (Taskaree on Netflix) पर रिलीज हुई थी। यह सीरीज महीनों तक टॉप 10 लिस्ट में नंबर-1 स्पॉट पर ट्रेंड करती रही थी। अब भले ही यह नंबर-1 पर न हो, लेकिन टॉप 10 में बनी हुई है।
IMDb से मिली है तगड़ी रेटिंग
नेशनल-इंटरनेशनल सीरीज भी तस्करी सीरीज को ट्रेंडिंग लिस्ट से हटा नहीं पाई हैं। इस सीरीज को लोग आज भी देख रहे हैं। इसे IMDb से 7.1 रेटिंग मिली है। 7 एपिसोड की ये सीरीज ओटीटी पर मस्ट वॉच बनी हुई है।
क्या थी कहानी?
बात करें कहानी की तो तस्करी सीरीज मुंबई एयरपोर्ट पर स्मगलिंग के इर्द-गिर्द घूमती है। सीरीज की कहानी कस्टम डिपार्टमेंट के एक ग्रुप की है जो एक इंटरनेशनल स्मगलिंग गिरोह के साथ मुकाबला करती है। सीरीज थ्रिल और सस्पेंस से भरी हुई है।
(0)Comments