मनकापुर, गोण्डा। अयोध्याधाम से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार तथा महिला कल्याण विभाग से संबंधित आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों, सहायिकाओं एवं लाभार्थियों के सम्मान समारोह का लाइव प्रसारण विकासखंड बभनजोत के सभागार में किया गया।
कार्यक्रम में गौरा विधायक प्रभात कुमार वर्मा ने सहभागिता की। इस दौरान उन्होंने उत्कृष्ट कार्य, समर्पण एवं जनसेवा के लिए विधानसभा क्षेत्र गौरा की आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों एवं सहायिकाओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
विधायक ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां ग्रामीण क्षेत्रों में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, पोषण तथा महिला एवं बाल कल्याण योजनाओं को धरातल तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उनका सम्मान उनके सेवाभाव और योगदान के प्रति कृतज्ञता का प्रतीक है।
इस अवसर पर सीडीपीओ बभनजोत दुर्गेश गुप्ता, सीडीपीओ छपिया वंदना, सुपरवाइजर छपिया इंद्रावती वर्मा, मंडल अध्यक्ष अरुण प्रकाश शुक्ला, पूर्व मंडल अध्यक्ष शोहरत वर्मा, प्रधान हरि प्रसाद गुप्ता, प्रधान विनय वर्मा सहित आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां उपस्थित रहीं।
(0)Comments