Kal ka Mausam 09 September 2026: UP बिहार समेत 21 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 75 Kmph की रफ्तार से चलेगी आंधी

Kal ka Mausam 09 September 2026: UP बिहार समेत 21 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 75 Kmph की रफ्तार से चलेगी आंधी
View on original source
Category: Tourism
Share
Archive
Like
Kal ka Mausam 09 September 2026: देशभर में मानसून एक बार फिर अपने उग्र रूप में लौट आया है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 9 सितंबर से लेकर अगले कुछ दिनों तक बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और पूर्वोत्तर राज्यों समेत देश के 21 राज्यों में मूसलाधार बारिश, गरज-चमक और तेज आंधी का बड़ा अलर्ट जारी किया है. इस दौरान कई राज्यों में हवा की गति 70 से 75 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है, जिससे पेड़ टूटने और बिजली के खंभे गिरने की आशंका जताई गई है. मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, दक्षिण-पश्चिम उत्तर प्रदेश और आसपास के इलाकों में गहरा कम दबाव का क्षेत्र सक्रिय है. साथ ही उत्तर-पूर्व बिहार पर एक चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है. इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट मौसम विभाग के मुताबिक, बिहार, झारखंड, ओडिशा और पश्चिम बंगाल में छिटपुट जगहों पर भारी बारिश हो सकती है. इसके साथ ही पूर्वोत्तर भारत के असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भी बादलों के जमकर बरसने के आसार हैं. इसके अलावा बिहार, झारखंड, ओडिशा, तेलंगाना, पश्चिम बंगाल और सिक्किम के अलग-अलग हिस्सों में 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से धूल भरी और तेज हवाएं चलने के साथ वज्रपात की चेतावनी दी गई है. मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय और मणिपुर-मिजोरम में भी कई स्थानों पर गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की संभावना है. ---विज्ञापन--- कम दबाव का क्षेत्र और चक्रवाती हलचल बंगाल की खाड़ी से आ रही नम हवाओं के चलते पूर्वी और मध्य भारत में स्थिति बेहद संवेदनशील बनी हुई है. मौसम विभाग ने किसानों और मछुआरों को खुले मैदानों व जलस्रोतों से दूर रहने की सख्त सलाह दी है. अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में आंधी-तूफान के साथ 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और बिजली चमकने का अनुमान है. वहीं आंध्र प्रदेश में कुछ जगहों पर काफी तेज सतही हवाएं भी चल सकती हैं. दिल्ली-एनसीआर में कैसा रहेगा मौसम? राजधानी दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में 9 से 11 सितंबर के बीच बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है. इस दौरान 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. दिल्ली में 9 सितंबर को अधिकतम तापमान करीब 36 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. ---विज्ञापन--- यूपी-बिहार और झारखंड में आंधी-बारिश का दौर उत्तर प्रदेश के मेरठ, आगरा, कानपुर, वाराणसी और गोरखपुर समेत कई जिलों में 70 से 80 किमी/घंटा की रफ्तार से आंधी और भारी बारिश की चेतावनी है. वहीं बिहार के पटना, गया, मुजफ्फरपुर और भागलपुर समेत 20 से अधिक जिलों में 60 से 70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी और जोरदार बारिश होगी. झारखंड के रांची, धनबाद और जमशेदपुर में भी तेज बारिश के साथ बिजली गिरने का खतरा बना रहेगा. पहाड़ों पर लैंडस्लाइड का खतरा उत्तराखंड में देहरादून, नैनीताल, हरिद्वार और हिमाचल प्रदेश में चंबा, कुल्लू, मंडी में भारी से बहुत भारी बारिश को लेकर सतर्कता जारी की गई है. पहाड़ी मार्गों पर भूस्खलन और नदियों का जलस्तर तेजी से बढ़ने की आशंका है, इसलिए पर्यटकों को यात्रा के दौरान मौसम अपडेट देखकर ही आगे बढ़ने को कहा गया है. ---विज्ञापन--- अरब सागर में मछुआरों के लिए अलर्ट मौसम विभाग ने अरब सागर को लेकर भी अलर्ट जारी किया है. सोमालिया और ओमान तटों के आसपास, पश्चिमी-मध्य, दक्षिण-पश्चिम और उत्तर-पश्चिम अरब सागर के कुछ हिस्सों में 45 से 55 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तूफानी हवाएं चल सकती हैं, जो झोंकों में 65 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती हैं. खराब मौसम को देखते हुए इन इलाकों में सावधानी बरतने की सलाह दी गई है.

(0)Comments

 

A note on cookies

Newshunt uses essential cookies to keep you signed in and to remember your language and country, so the site works the way you expect. With your permission, we'd also like to use analytics cookies to understand how people use Newshunt and improve it over time.

Accepting only affects analytics. To learn more, view our Privacy Policy or Terms & Conditions.