ब्रिटेन में तकनीकी समस्या के कारण तीन सौ से अधिक उड़ानें रद्द

ब्रिटेन में तकनीकी समस्या के कारण तीन सौ से अधिक उड़ानें रद्द
View on original source
Category: Tourism
Share
Archive
Like
कई प्रमुख शहरों में यात्रियों को परेशानी, कई उड़ानों में देरी प्रमुख शहरों में फंसे यात्री, उड़ान की ताजा लेने के लिए कहा गया यह भी पढ़ें- 300 से ज्यादा फ्लाइट्स कैंसिल, यात्रियों के लिए मुसीबत; लंदन में जबर्दस्त अफरा-तफरी लंदन, एजेंसी। ब्रिटेन में मंगलवार को एयर ट्रैफिक कंट्रोल (नैट्स) में तकनीकी समस्या के कारण कई प्रमुख शहरों से तीन सौ से अधिक उड़ानें प्रभावित हुईं। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। यह भी पढ़ें- UGC NET री-एग्जाम से पहले दिल्ली के अभ्यर्थियों के लिए NTA ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरी, जानें जरूरी बातें नैट्स के अनुसार, तकनीकी समस्या के कारण कई प्रमुख शहरों के लिए उड़ानें बाधित रहीं। इससे हीथ्रो, गैटविक, मैनचेस्टर और स्टैनस्टेड सहित कई प्रमुख शहरों के लिए यात्री उड़ान नहीं भर सके। बताया गया कि इस समस्या के कारण पूरे यूरोप में हवाई यात्रियों को परेशानी हुई। नैट्स ने बताया कि समस्या की पहचान कर ली गई है। इसके सुधार के लिए विशेषज्ञों की टीम और इंजीनियर काम कर रहे हैं, जल्द ही परिचालन को सामान्य कर दिया जाएगा। एनएटीएस के अनुसार, इसमें कुछ समय लग सकता है। फ्लाइट अवेयर के अनुसार, ब्रिटेन में इस तकनीकी खराबी के कारण बड़ी संख्या में उड़ाने रद्द कर दी गईं हैं। वहीं, 367 फ्लाइट देरी से उड़ीं। गैटविक शहर से लगभग 250 उड़ानों में देरी हुई है। इस संबंध में ब्रिटिश एयरवेज ने कहा कि समस्या के कारण उसकी उड़ानें बाधित हो रही थीं। एयरलाइन ने बयान जारी कर बताया, यह पूरी तरह से हमारे नियंत्रण से बाहर है और हमारी टीमें यात्रियों को जल्द से जल्द उनके गंतव्य पर भेजने के लिए काम कर रही हैं। कंपनी ने कहा, हम अपने ग्राहकों के संपर्क में हैं। इस बीच, यात्रियों से अपनी एयरलाइन से उड़ान की ताजा जानकारी लेने को कहा गया है.

(0)Comments

 

A note on cookies

Newshunt uses essential cookies to keep you signed in and to remember your language and country, so the site works the way you expect. With your permission, we'd also like to use analytics cookies to understand how people use Newshunt and improve it over time.

Accepting only affects analytics. To learn more, view our Privacy Policy or Terms & Conditions.