Faridabad News: कॉलेजों की 20 प्रतिशत सीटों पर दाखिला नहीं देने पर छात्रों का प्रदर्शन

Faridabad News: कॉलेजों की 20 प्रतिशत सीटों पर दाखिला नहीं देने पर छात्रों का प्रदर्शन
View on original source
Category: Politics
Share
Archive
Like
फरीदाबाद। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (एमडीयू) प्रशासन द्वारा कॉलेजों में 20 प्रतिशत सीटों की बढ़ोतरी की गई है। इसके बावजूद नेहरू कॉलेज प्रशासन द्वारा बढ़ी हुई सीटों पर विद्यार्थियों को दाखिला नहीं दिए जाने के विरोध में सोमवार को छात्रों के एबीवीपी संगठन की ओर से कॉलेज में प्रदर्शन किया गया। इस मुद्दे को लेकर उपाध्यक्ष पवन भाटी के नेतृत्व में छात्रों ने कॉलेज प्रशासन के खिलाफ अपनी नाराजगी व्यक्त करते हुए मांग की कि एमडीयू प्रशासन द्वारा बढ़ाई गई 20 प्रतिशत सीटों पर तुरंत दाखिले शुरू किए जाएं, ताकि अधिक से अधिक विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा प्राप्त करने का अवसर मिल सके। विद्यार्थियों का कहना है कि जब विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा सीटों की संख्या बढ़ाने का निर्णय लिया जा चुका है, तो नेहरू कॉलेज प्रशासन द्वारा उन सीटों पर दाखिला न देना विद्यार्थियों के भविष्य के साथ अन्याय है। संवाद

(0)Comments

 

A note on cookies

Newshunt uses essential cookies to keep you signed in and to remember your language and country, so the site works the way you expect. With your permission, we'd also like to use analytics cookies to understand how people use Newshunt and improve it over time.

Accepting only affects analytics. To learn more, view our Privacy Policy or Terms & Conditions.