PNB करेंसी चेस्ट केस में फरार बैंककर्मी गिरफ्तार, मिली थे करोड़ों की नकली नोट

PNB करेंसी चेस्ट केस में फरार बैंककर्मी गिरफ्तार, मिली थे करोड़ों की नकली नोट
View on original source
Category: Financial
Share
Archive
Like
नेशनल इंवेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) ने पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) के सहारनपुर स्थित करेंसी चेस्ट में मिले नकली नोटों की साजिश से जुड़े मामले में फरार आरोपी अमित कुमार को गिरफ्तार कर लिया है. अमित कुमार बैंक कर्मचारी हैं और एफआईआर में नामजद प्रमुख आरोपी हैं.दरअसल, 29 अगस्त को सहारनपुर के सदर बाजार थाने को करेंसी चेस्ट से भारी मात्रा में नकली भारतीय नोट बरामद होने की पुख्ता सूचना मिली थी. इसके बाद जांच में बैंक के 3 कर्मचारियों की संलिप्तता सामने आई, जिसके बाद बैंक ने तीनों को निलंबित कर दिया.इस मामले में शुरुआत में 29 अगस्त को सहारनपुर के थाना सदर बाजार में तीन आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) 2023 की धारा 178 के तहत एफआईआर संख्या 0431/2026 दर्ज की गई थी. बाद में मामले की गंभीरता को देखते हुए एनआईए ने 3 सितंबर 2026 को केस आरसी-02/2026/एनआईए/एलकेडब्ल्यू के तौर पर फिर से केस दर्ज किया और मामले की जांच शुरू कर दी.एफआईआर में नामजद मुख्य आरोपी बैंक कर्मी अमित कुमार लंबे वक्त से फरार चल रहा था, जिसे एनआईए ने धर दबोचा है. जांच एजेंसी अब इस पूरी नकली करेंसी साजिश का पर्दाफाश करने और अन्य सह-आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए लगातार जांच कर रही है.

(0)Comments

 

A note on cookies

Newshunt uses essential cookies to keep you signed in and to remember your language and country, so the site works the way you expect. With your permission, we'd also like to use analytics cookies to understand how people use Newshunt and improve it over time.

Accepting only affects analytics. To learn more, view our Privacy Policy or Terms & Conditions.