Deoria News: जिला मुख्यालय पर धरना-प्रदर्शन 29 को

Deoria News: जिला मुख्यालय पर धरना-प्रदर्शन 29 को
View on original source
Category: Politics
Share
Archive
Like
बरियारपुर। भारतीय किसान संघ के रामपुर कारखाना इकाई की बैठक रविवार को बरियारपुर स्थित कोट माई मंदिर परिसर में जिलाध्यक्ष श्रीराम यादव की अध्यक्षता में हुई। इसमें किसानों की समस्याओं और उनके समाधान के लिए 29 सितंबर को जिला मुख्यालय पर प्रस्तावित धरना-प्रदर्शन की तैयारियों पर चर्चा की गई। भारतीय किसान संघ के प्रदेश मंत्री शेषनाथ तिवारी ने कहा कि किसानों की समस्याओं को लेकर संगठन लगातार आवाज उठाता रहा है। उन्होंने कहा कि 29 सितंबर को जिला मुख्यालय पर किसानों की समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। बैठक में महेश्वर पांडेय, भृगुनाथ साहनी, विनोद समेत कई कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे। संवाद

(0)Comments

 

A note on cookies

Newshunt uses essential cookies to keep you signed in and to remember your language and country, so the site works the way you expect. With your permission, we'd also like to use analytics cookies to understand how people use Newshunt and improve it over time.

Accepting only affects analytics. To learn more, view our Privacy Policy or Terms & Conditions.