Hazaribagh News: चौपारण में सड़क किनारे चल रहे युवक को अनियंत्रित कंटेनर ने रौंदा, जाम

Hazaribagh News: चौपारण में सड़क किनारे चल रहे युवक को अनियंत्रित कंटेनर ने रौंदा, जाम
View on original source
Category: Politics
Share
Archive
Like
हत्या का मामला जिले के कटकमसांडी थाना क्षेत्र के शाहपुर गांव में अवैध संबंध को लेकर एक राजमिस्त्री की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई । जबकि महिला सलोनी देवी को पीटकर बुरी तरह ज़ख़्मी कर दिया। जिसका इलाज कटकमसांडी अस्पताल में चल रहा है। मृतक की पहचान शाहपुर गांव निवासी 45 वर्षीय जागेश्वर भुइयाां के रूप में हुई है। घटना के बाद मृतक की पत्नी फूलमती देवी ने कटकमसांडी थाने में लिखित आवेदन देकर 6 लोगों पर हत्या करने का आरोप लगाकर केस दर्ज कराया है। शिकायत के अनुसार, जागेश्वर भुइयां 6 सितंबर को पास के ही गांव माडीगड़ा में मकान प्लास्टर का काम करने गए थे। देर रात तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने खोजबीन शुरू की। रात लगभग 10 बजे सूचना मिली कि कुछ लोग जागेश्वर के साथ मारपीट कर रहे हैं। सुचना मिलते ही परिजन जब मौके पर पहुंचे तो देखा कि गांव के ही सोमरा उरांव उर्फ बोदरा, मंगरा उरांव उर्फ हुमना, रतन कुजूर, प्रकाश टोप्पो, विकास गंझू और प्रकाश गंझू मिलकर जागेश्वर भुइयां को लाठी, डंडों और ईंटों से बेरहमी से पीट रहे थे। परिजनों के बचाने का प्रयास किया लेकिन वे लोग किसी की भी नहीं सुने और बचाने वाले को भी जान से मारने की धमकी दी ।तभी परिजनों ने आसपास के ग्रामीणों के समक्ष गुहार लगाई बावजूद आरोपियों ने मारपीट जारी रखी और जान से मारने की धमकी देते रहे। ग्रामीणों के जुटने पर आरोपी उन्हें अधमरी हालत में छोड़कर फरार हो गए। तभी परिजनों ने आनन-फानन में जागेश्वर भुइयाँ को कटकमसांडी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

(0)Comments

 

A note on cookies

Newshunt uses essential cookies to keep you signed in and to remember your language and country, so the site works the way you expect. With your permission, we'd also like to use analytics cookies to understand how people use Newshunt and improve it over time.

Accepting only affects analytics. To learn more, view our Privacy Policy or Terms & Conditions.