BCCI:भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने खोले कमाई के नए दरवाजे, टीम इंडिया के पार्टनर बने ये ब्रांड्स

BCCI:भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने खोले कमाई के नए दरवाजे, टीम इंडिया के पार्टनर बने ये ब्रांड्स
View on original source
Category: Business
Share
Archive
Like
BCCI Associates Partners:भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने भारत के घरेलू क्रिकेट सीजन के लिए तीन नए Associate Partners का ऐलान किया है। Campa, SBI Life और ChatGPT अब भारतीय क्रिकेट से जुड़ गए हैं। इन तीनों कंपनियों के साथ साझेदारी दो सीजन के लिए होगी, जिसकी शुरुआत वेस्टइंडीज के खिलाफ भारत की आगामी घरेलू सीरीज से होगी और यह मार्च 2028 तक चलेगी। BCCI के मुताबिक, तीनों नई साझेदारियों की कुल डील वैल्यू 130 करोड़ रुपये से ज्यादा है। खास बात यह है कि पिछले चक्र की तुलना में इस बार इन साझेदारियों की कुल कीमत में करीब 44 फीसदी का इजाफा हुआ है। BCCI का कहना है कि इससे भारतीय क्रिकेट की कमर्शियल ताकत और ब्रांड वैल्यू का पता चलता है। इन तीनों पार्टनर्स में सबसे ज्यादा चर्चा ChatGPT की हो रही है। पहली बार AI टेक्नोलॉजी की दुनिया का यह बड़ा नाम भारतीय क्रिकेट के साथ इस तरह जुड़ा है। Campa पेय पदार्थों के क्षेत्र से आता है। SBI Life इंश्योरेंस सेक्टर की प्रमुख कंपनी है, जबकि ChatGPT AI टेक्नोलॉजी का प्रतिनिधित्व करता है। यानी BCCI ने एक ही डील में तीन अलग-अलग सेक्टर के बड़े ब्रांड्स को जोड़ा है। 🚨 𝗡𝗘𝗪𝗦 🚨BCCI announces Campa, SBI Life and ChatGPT as Associate Partners for India Home Cricket.The three new partnerships have a combined deal value of over ₹130 crore, representing a 44% increase over the previous cycle, underscoring the strong appeal and growing…pic.twitter.com/GxBeCrGGaB BCCI अध्यक्ष मिथुन मन्हास ने कहा कि भारत का घरेलू क्रिकेट सीजन देश की सबसे पसंदीदा और मजबूत स्पोर्ट्स प्रॉपर्टीज में से एक है। Campa, SBI Life और ChatGPT के साथ साझेदारी भारतीय क्रिकेट की ताकत और उसके कमर्शियल आकर्षण का बड़ा प्रमाण है। उन्होंने कहा कि तीनों ब्रांड अपनी अलग पहचान और नई सोच के साथ भारतीय क्रिकेट से जुड़ रहे हैं। BCCI के मानद सचिव देवजीत सैकिया ने भी इस साझेदारी को भारतीय क्रिकेट के लिए बड़ी उपलब्धि बताया। उन्होंने कहा कि घरेलू सीजन की पार्टनरशिप की वैल्यू में 44 फीसदी की बढ़ोतरी बताती है कि ब्रांड्स का BCCI और टीम इंडिया पर भरोसा लगातार मजबूत हो रहा है। सैकिया ने कहा कि Campa, SBI Life और ChatGPT तीन बिल्कुल अलग और दिलचस्प कैटेगरी से आते हैं। इनके जुड़ने से भारतीय क्रिकेट के पास दर्शकों से जुड़ने और फैंस का अनुभव बेहतर बनाने के नए मौके खुलेंगे। BCCI ने कहा कि इन साझेदारियों से क्रिकेट के साथ जुड़े ब्रांड्स को बड़ी संख्या में फैंस तक पहुंचने का मौका मिलेगा। साथ ही, बोर्ड का कमर्शियल पोर्टफोलियो भी और मजबूत होगा। आने वाले दो सीजन में इन ब्रांड्स की मौजूदगी भारतीय क्रिकेट के मैदान और फैंस के बीच खास नजर आ सकती है।

(0)Comments

 

A note on cookies

Newshunt uses essential cookies to keep you signed in and to remember your language and country, so the site works the way you expect. With your permission, we'd also like to use analytics cookies to understand how people use Newshunt and improve it over time.

Accepting only affects analytics. To learn more, view our Privacy Policy or Terms & Conditions.