कैनविज ग्रुप के एजेंट भी ईओडब्ल्यू की रडार पर

कैनविज ग्रुप के एजेंट भी ईओडब्ल्यू की रडार पर
View on original source
Category: Politics
Share
Archive
Like
कैनविज ग्रुप के जरिये की गई करोड़ों की ठगी में लोगों को फंसाकर लाने में कुछ एजेंट ने खुद को पीड़ित बताकर मुकदमे दर्ज करा दिए हैं। मगर ईओडब्ल्यू की जांच में इन सभी बिचौलियों को बेनकाब करके उन पर भी शिकंजा कसा जाएगा। फिलहाल एसआईटी 62 मुकदमों की केस फाइल ईओडब्ल्यू को सौंप दी है। कन्हैया गुलाटी ने कैनविज ग्रुप के जरिये कई कंपनियां खोलकर लोगों को अच्छे मुनाफे का झांसा दिया। एजेंट लगाकर उन्हें मोटा कमीशन देकर हजारों लोगों से करोड़ों रुपये का निवेश कराया और पिछले साल यह कंपनी फरार हो गई। अब तक इस कंपनी के खिलाफ जनपद के बारादरी प्रेमनगर, फरीदपुर, बिथरी, फतेहगंज पश्चिमी, इज्जतनगर, सुभाषनगर, किला, नवाबगंज, कोतवाली, कैंट और साइबर क्राइम थाने में 93 मुकदमे दर्ज हो चुके हैं। इनमें से कुछ मुकदमे ऐसे भी हैं, जो कैनविज के एजेंट्स ने कानूनी कार्रवाई से बचने के लिए खुद को पीड़ित दिखाते हुए दर्ज करा दिए हैं। मगर अब इनमें से 62 मुकदमों की विवेचना आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) को ट्रांसफर हो चुकी है। ऐसे में लोगों से ठगी के सूत्रधार इन एजेंट्स पर भी कार्रवाई तय मानी जा रही है。

(0)Comments

 

A note on cookies

Newshunt uses essential cookies to keep you signed in and to remember your language and country, so the site works the way you expect. With your permission, we'd also like to use analytics cookies to understand how people use Newshunt and improve it over time.

Accepting only affects analytics. To learn more, view our Privacy Policy or Terms & Conditions.