Deoria News: रास्ते में कांटा रखने के विवाद में मां-बेटी को पीटा

Deoria News: रास्ते में कांटा रखने के विवाद में मां-बेटी को पीटा
View on original source
Category: Politics
Share
Archive
Like
रामपुर कारखाना। रास्ते में कांटा रखने के विवाद में पड़ोसियों ने मां-बेटी को घर के दरवाजे पर घेरकर पीट दिया। ईंट-पत्थर भी चलने की बात कही जा रही है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बहोरपुर गांव निवासी अनीता देवी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि छह सितंबर की सुबह करीब छह बजे पड़ोस की सुग्गी देवी, आनंद चौहान, प्रिंस चौहान और रानी उनके दरवाजे पर पहुंचे। एक दिन पहले रास्ते में कांटा रखने को लेकर हुए विवाद को लेकर आरोपी गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने उसे और उनकी बेटी करिश्मा चौहान को बाल पकड़कर लात-घूंसों और लाठी-डंडों से पीटना शुरू कर दिया। थानाध्यक्ष अश्वनी प्रधान ने बताया कि तहरीर के आधार पर चार लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है। संवाद

(0)Comments

 

A note on cookies

Newshunt uses essential cookies to keep you signed in and to remember your language and country, so the site works the way you expect. With your permission, we'd also like to use analytics cookies to understand how people use Newshunt and improve it over time.

Accepting only affects analytics. To learn more, view our Privacy Policy or Terms & Conditions.