Lucknow News: श्रमिक का था सड़क पर मिला शव, बहन ने लगाया पिटाई से मौत होने का आरोप

Lucknow News: श्रमिक का था सड़क पर मिला शव, बहन ने लगाया पिटाई से मौत होने का आरोप
View on original source
Category: Politics
Share
Archive
Like
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Tue, 08 Sep 2026 01:05 AM IST प्रतीकात्मक। खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो गुडंबा। मड़ियांव में रविवार रात सड़क पर मिला शव लखीमपुर खीरी के निघासन स्थित इच्छानगर निवासी श्रमिक राजू (42) का निकला। सोमवार को पोस्टमार्टम हाउस पहुंची बहन ऊषा देवी ने शव की पहचान की। राजू चार दिन से लापता थे। ऊषा ने भाई की पिटाई कर हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। ऊषा ने बताया कि राजू बृहस्पतिवार को मजदूरी करने लखनऊ आए थे। रविवार रात मड़ियांव पुलिस को सड़क पर एक युवक का शव मिला था। पहचान न होने पर शव को अज्ञात में पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। जांच के बाद पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। ऊषा का आरोप है कि उन्हें जानकारी मिली कि कुछ लोगों ने राजू की पिटाई की थी और मरा समझकर छोड़कर भाग गए। इंस्पेक्टर शिवानंद मिश्रा ने बताया कि राजू नशे के आदी थे। प्रारंभिक जांच में नशे की हालत में गिरने से मौत की बात सामने आई है। परिजनों ने कोई तहरीर नहीं दी है। शिकायत मिलने पर जांच की जाएगी।

(0)Comments

 

A note on cookies

Newshunt uses essential cookies to keep you signed in and to remember your language and country, so the site works the way you expect. With your permission, we'd also like to use analytics cookies to understand how people use Newshunt and improve it over time.

Accepting only affects analytics. To learn more, view our Privacy Policy or Terms & Conditions.