Kaushambi News: पटाखा फैक्टरी में धमाके की जांच के लिए प्रयागराज से पहुंची एफएसएल की तीन सदस्यीय टीम

Kaushambi News: पटाखा फैक्टरी में धमाके की जांच के लिए प्रयागराज से पहुंची एफएसएल की तीन सदस्यीय टीम
View on original source
Category: Politics
Share
Archive
Like
टीम को जांच में शामिल करने का उद्देश्य स्थानीय फील्ड यूनिट की ओर से तैयार किए गए सार-संक्षेप में विशेषज्ञता से जुड़े किसी पहलू की कमी को पूरा करना है। विशेषज्ञों ने नमूने जुटाने के साथ घटनास्थल से मिले अन्य साक्ष्यों की भी पड़ताल की। विस्फोटक की प्रकृति और रासायनिक संरचना की होगी जांच एफएसएल टीम घटनास्थल से मिले पदार्थ की पहचान और उसकी रासायनिक संरचना की जांच कर सामग्री का विस्फोटक से संबंध और उसके स्रोत की जानकारी जुटाएगी। विशेषज्ञ विस्फोटक की क्षमता, घटना के पीछे की संभावित असल वजह को तलाशेंगे। उपकरण, अवशेष और विस्फोट के कारणों पर भी नजर जांच में अलग-अलग स्थानों से लिए गए नमूनों के बीच वैज्ञानिक मिलान कर यह पता लगाने का प्रयास होगा कि उनका आपस में कोई संबंध है या नहीं। जांचा जाएगा कि सामग्री तैयार अवस्था में है। एफएसएल की रिपोर्ट मिलने के बाद पुलिस वैज्ञानिक तथ्यों के आधार पर विवेचना को आगे बढ़ाएगी। जांच में प्रयागराज एफएसएल की तीन सदस्यीय टीम को शामिल किया गया है। टीम स्थानीय फील्ड यूनिट के साथ मिलकर साक्ष्य संकलन का कार्य करेगी। वैज्ञानिक जांच के आधार पर मामले की विवेचना को आगे बढ़ाया जाएगा। -- सत्यनारायण, एसपी

(0)Comments

 

A note on cookies

Newshunt uses essential cookies to keep you signed in and to remember your language and country, so the site works the way you expect. With your permission, we'd also like to use analytics cookies to understand how people use Newshunt and improve it over time.

Accepting only affects analytics. To learn more, view our Privacy Policy or Terms & Conditions.