Raebareli News: सांप ने काटा, झाड़फूंक में गई मासूम का जान

Raebareli News: सांप ने काटा, झाड़फूंक में गई मासूम का जान
View on original source
Category: Health
Share
Archive
Like
सोमवार दोपहर करीब 12 बजे राजू का पुत्र आरवी घर में खेल रहा था। इसी दौरान एक सांप ने अंगुली में काट लिया। सांप काटने की जानकारी मिलते ही परिजन घबरा गए। वे बच्चे को अस्पताल ले जाने के बजाय तांत्रिक के पास झाड़फूंक कराने ले गए। करीब दो घंटे तक झाड़फूंक कराने के बाद बच्चे की हालत लगातार बिगड़ने लगी। इसके बाद परिजन उसे सीएचसी सलोन लेकर पहुंचे। सीएचसी में चिकित्सक डॉ. सतेंद्र त्रिपाठी ने बच्चे की गंभीर हालत देखते हुए प्राथमिक उपचार किया। हालत नाजुक होने पर उसे तत्काल जिला अस्पताल भेजा गया। परिजन बच्चे को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। उपचार के दौरान शाम को मासूम की मौत हो गई। कोतवाल संदीप कुमार राय ने भी सांप काटने से बच्चे की मौत की पुष्टि की है।

(0)Comments

 

A note on cookies

Newshunt uses essential cookies to keep you signed in and to remember your language and country, so the site works the way you expect. With your permission, we'd also like to use analytics cookies to understand how people use Newshunt and improve it over time.

Accepting only affects analytics. To learn more, view our Privacy Policy or Terms & Conditions.