Unnao News: गंगा ने फिर मारी उफान, 29 सेमी दूर लाल निशान

Unnao News: गंगा ने फिर मारी उफान, 29 सेमी दूर लाल निशान
View on original source
Category: Blend
Share
Archive
Like
उधर, सफीपुर में कल्याणी नदी के बढ़े जलस्तर से स्कूल में पानी पहुंच गया। इससे विद्यालय को पंचायत भवन में शिफ्ट करना पड़ा। गांव के रास्तों में जलभराव से लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा। परियर क्षेत्र में फिर चलने लगीं नाव परियर। सदर तहसील क्षेत्र के परियर, पनपथा, देवीपुरवा व माना बंगला आदि गांव आते हैं।इधर फिर से जलस्तर में बढ़ोतरी से क्षेत्रों में पानी बढ़ने लगा है। इसके बाद बाढ़ का पानी फिर मकानों के नजदीक आ गया। गांवों में पानी पहुंच जाने से लोगों ने फिर से नाव से आवागमन शुरू कर दिया है। खेतों में भी फिर से पानी भर गया है। प्राथमिक विद्यालय में भरा पानी, पंचायत भवन में स्थानांतरित सफीपुर। कल्याणी नदी में लगातार बढ़ रहे पानी ने घरों तक दस्तक दे दी है। जमालनगर-दबौली-रामपुर व गहोली-उडंकपुरवा मार्ग में फिर पानी भरने लगा है। करीब दो हजार बीघे में बोई फसलें फिर जलमग्न होने लगी हैं। सोमवार को रामपुर, कारीमाबाद, इब्राहिमाबाद, नीबीगड़ा गांव के पास पानी पहुंच गया। गांव हमजापुर में किनारे बने घरों तक पानी पहुंचने से लोगों का आवागमन मुश्किल हो गया। गांव के प्राथमिक पाठशाला परिसर में भी पानी भर जाने से निकट इसे ऊंचाई पर बने पंचायत भवन में स्थानांतरित किया गया। दबौली-जमालनगर मार्ग पर कल्याणी नदी पर बने पुल के डूबने के बाद से लोग नाव का सहारा लेकर आवागमन कर रहे हैं। देरशाम एडीएम सुशील कुमार गोंड व एसडीएम फाल्गुनी सिंह ने क्षेत्र का निरीक्षण किया। राजस्व कर्मियों को बढ़ते जलस्तर पर नजर रखने के निर्देश दिए। वहीं सीएचसी अधीक्षक डॉ. राजेश कुमार वर्मा ने बताया कि रूपपुर चंदेला, सकहन राजपूतान व बरीखेड़ा स्वास्थ्य केंद्र के कर्मियों को प्रभावित क्षेत्र में जाकर जांच व दवा वितरण के निर्देश दिए गए हैं। विधायक ने बाढ़ पीड़ितों को बांटी राहत सामग्री बीघापुर। तहसील क्षेत्र के गंगा व पांडु नदी के बीच बसी लालखेड़ा तथा दूलीखेड़ा ग्रामसभा में बाढ़ पीड़ित लोगों को विधायक आशुतोष शुक्ला, एसडीएम धर्मेंद्र कुमार सिंह व नायब तहसीलदार विजय रंजन श्रीवास्तव ने राहत सामग्री प्रदान की। एसडीएम ने बताया कि बाढ़ पीड़ितों को किसी प्रकार की भी दिक्कत नहीं आएगी। जिन पीड़ित परिवारों को राहत सामग्री नहीं मिली, उन्हें भी राहत सामग्री उपलब्ध करा दी जाएगी। राहत वितरण के समय ग्राम प्रशासक दूलीखेड़ा श्रीकृष्ण यादव, वीरेंद्र यादव, रोहित यादव, आकाश यादव तथा लालखेड़ा के प्रशासक कृष्ण देव मौजूद रहे। फोटो-31-देवीपुरवा क्षेत्र में पानी बढ़ने के बाद नाव के सहारे आवागमन करते ग्रामीण। संवाद फोटो-31-देवीपुरवा क्षेत्र में पानी बढ़ने के बाद नाव के सहारे आवागमन करते ग्रामीण। संवाद

(0)Comments

 

A note on cookies

Newshunt uses essential cookies to keep you signed in and to remember your language and country, so the site works the way you expect. With your permission, we'd also like to use analytics cookies to understand how people use Newshunt and improve it over time.

Accepting only affects analytics. To learn more, view our Privacy Policy or Terms & Conditions.