श्री गुलाब राय इंटर कॉलेज, बरेली के वाणिज्य प्रवक्ता डॉ. संजय सिंह को राज्य अध्यापक पुरस्कार से सम्मानित होने के बाद विद्यालय आगमन पर भव्य स्वागत किया गया। प्रधानाचार्य डॉ. एसपी पांडेय ने डॉ. संजय ने अपनी लगन, निष्ठा और शैक्षिक नवाचारों से विद्यालय का मान बढ़ाया है। राज्य अध्यापक पुरस्कार मिलना हम सभी के लिए गर्व का क्षण है। यह पुरस्कार युवा शिक्षकों के लिए प्रेरणा स्रोत बनेगा। हरिओम गंगवार, डॉ. अजय प्रताप सिंह, रणधीर सिंह और संजीव कुमार ने भी उनकी प्रशंसा की। डॉ. संजय सिंह ने पुरस्कार मिलना विद्यालय परिवार के सहयोग का परिणाम बताया। इस दौरान शिक्षक मानस राज तिवारी, डॉ. गोविन्द दीक्षित, रागिनी पटेल, संजय सक्सेना, अजय अग्निहोत्री, गौरव वशिष्ठ, हरिओम गंगवार, डॉ. रेखा रानी शर्मा, तोताराम, डॉ. रजनीश शर्मा आदि मौजूद रहे।
(0)Comments