Tigmanshu Dhulia Criticises Dhurandhar: बॉलीवुड एक्टर और डायरेक्टर तिग्मांशु धूलिया ने हाल ही में रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर' की कहानी पर निशाना साधा.
Tigmanshu Dhulia Criticises Dhurandhar: रणवीर सिंह स्टारर फिल्म धुरंधर और धुरंधर 2 ने दुनियाभर में तहलका मचाया. फिल्म की स्टारकास्ट और कहानी की खूब सराहना हुई. वहीं अब एक्टर और डायरेक्टर तिग्मांशु धूलिया ने इसे लेकर कुछ कहा कि इंटरनेट पर हंगामा मच गया.
दरअसल हाल ही में तिग्मांशु धूलिया ने हिंदी सिनेमा में कहानी कहने के तरीके पर सवाल उठाए. उन्होंने एक इवेंट में कहा कि कॉरपोरेट कल्चर और एक जैसे फिल्मी टेम्पलेट के कारण फिल्मों में मौलिक कहानियां कम होती जा रही हैं. ये सारी बातें तिग्मांशु ने एडिटर्स गिल्ड ऑफ इंडिया (EGI) की ओर से आयोजित राजेंद्र माथुर मेमोरियल लेक्चर के दौरान की.
---विज्ञापन---
तिग्मांशु धूलिया ने 'धुरंधर' पर साधा निशाना
मंच से संबोधित करते हुए धूलिया ने कमर्शियल मेनस्ट्रीम सिनेमा का उदाहरण देते हुए 'पुष्पा', 'केजीएफ' और 'धुरंधर' का जिक्र किया. उन्होंने कहा, 'हर फिल्म एक फिक्शनल बायोपिक है.' 'धुरंधर' का नाम लेते हुए उन्होंने कहा कि अगर किसी से फिल्म की कहानी पूछी जाए तो शायद वह उसे ठीक से बता नहीं पाएगा. उन्होंने कहा, 'मैंने वो फिल्म देखी है. मुझे फिल्म का पहला पार्ट काफी पसंद आया. बहुत अच्छी तरह प्रेजेंट किया गया है, काफी एंगेजिंग है और म्यूजिक भी अच्छा है, लेकिन आप उसकी कहानी पूछिएगा तो आप कहानी बता नहीं पाएंगे.'
फिल्म की कहानी पर उठाए सवाल
आगे फिल्म पर तंज कसते हुए धूलिया ने कहा, 'एक आदमी है, अंडरकवर स्पाई है, पाकिस्तान जाता है और वहां तबाही मचा देता है. ये कोई कहानी हुई?' उन्होंने आगे कहा कि फिल्मों में कहानी कहने वाले लोग कम हो गए हैं और जो लोग अलग तरह की कहानी कहना चाहते हैं, उन्हें बनाने का मौका नहीं मिलता.
---विज्ञापन---
'कहानी कहना भूल चुके हैं'
इसके अलावा धूलिया ने आज के दौर के सिनेमा पर चिंता जताते हुए कहा कि एक ही जैसा टेंपलेट हर जगह दिखाई दे रहा है. उन्होंने इसे एक्सट्रीम कैपिटलिज्म से जोड़ते हुए कहा कि जिस तरह शहरों, फैशन, गाड़ियों और दुकानों में एकरूपता बढ़ रही है, उसी तरह फिल्मों में भी इंडिविजुअलिटी कम होती जा रही है. धूलिया ने पुराने हिंदी सिनेमा का जिक्र करते हुए कहा कि विमल रॉय, शक्ति सामंत, मनमोहन देसाई, प्रकाश मेहरा और सुभाष घई जैसे फिल्मकारों से लेकर 2017 तक हिंदी सिनेमा में स्थिति ठीक थी. इसके बाद अचानक बदलाव आया और हम कहानी कहना ही भूल चुके हैं.
तिग्मांशु धूलिया का वर्कफ्रंट
वर्कफ्रंट की बात करें तिग्मांशु धूलिया की अपकमिंग फिल्म 'घमासान' 11 सितंबर 2026 को ZEE5 पर रिलीज हो रही है. इस फिल्म में प्रतीक गांधी और अरशद वारसी लीड रोल में शामिल हैं. ये फिल्म बुंदेलखंड के डकैत संसार से प्रेरित कहानी पर आधारित है. इससे पहले तिग्मांशु एक्टर के रूप में आयुष्मान खुराना स्टारर फिल्म 'पति पत्नी और वो दो' में नजर आए थे.
---विज्ञापन---
(0)Comments