Amethi Missing Child: समदिया से अनस गायब, तलाश में जुटी पुलिस और एसडीआरएफ टीम

Amethi Missing Child: समदिया से अनस गायब, तलाश में जुटी पुलिस और एसडीआरएफ टीम
View on original source
Category: Blend
Share
Archive
Like
Amethi Missing Child: समदिया से अनस गायब, तलाश में जुटी पुलिस और एसडीआरएफ टीम अमेठी शहर में सरकारी अस्पताल के समीप स्थित समदिया मोहल्ले से सोमवार सुबह दो वर्षीय मासूम अनस संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। Amethi Missing Child: समदिया से अनस गायब, तलाश में जुटी पुलिस और एसडीआरएफ टीम | बृजेश मिश्रा, अमेठी: अमेठी शहर में सरकारी अस्पताल के समीप स्थित समदिया मोहल्ले से सोमवार सुबह दो वर्षीय मासूम अनस संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। बच्चा सुबह घर के बाहर ही खेल रहा था। करीब 8:30 बजे जब मां बाहर आई तो बच्चा गायब मिला, जिसके बाद परिजनों में कोहराम मच गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस के साथ-साथ राज्य आपदा मोचन बल ने भी मौके पर पहुंचकर सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है। खेलते समय अचानक हुआ ओझल परिजनों के अनुसार, अनस रोज की तरह सोमवार सुबह घर के आसपास खेल रहा था। अचानक उसके गायब होने पर परिजनों ने आसपास के घरों, तंग गलियों, नालों और सभी संभावित स्थानों पर उसकी खोजबीन की। रिश्तेदारों और परिचितों से भी संपर्क साधा गया, लेकिन मासूम का कोई सुराग नहीं लगा। इसके बाद परिजनों ने तत्काल अमेठी कोतवाली पहुंचकर घटना की लिखित जानकारी दी। मौके पर पहुंची SDRF की टीम अमेठी कोतवाली पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर तत्काल गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर बच्चे की खोज शुरू कर दी। मासूम की सुरक्षा और आसपास के जलग्रहण/जोखिम भरे क्षेत्रों को देखते हुए एसडीआरएफ की टीम को मौके पर बुलाया गया है। अमेठी कोतवाली प्रभारी शिवाकांत त्रिपाठी ने बताया कि गुमशुदगी दर्ज कर ली गई है। पुलिस की कई टीमें अलग-अलग कोणों से जांच कर रही हैं और एसडीआरएफ की मदद से आसपास के इलाकों में गहन तलाशी अभियान जारी है। परिजनों और पुलिस की अपील मासूम के अचानक गायब होने से परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों और स्थानीय प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि यदि किसी को अनस के संबंध में कोई भी जानकारी या सुराग मिले, तो वे तुरंत स्थानीय पुलिस या कोतवाली में संपर्क करें। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर भी बच्चे की तस्वीर व जानकारी साझा कर मदद की गुहार लगाई जा रही है।

(0)Comments

 

A note on cookies

Newshunt uses essential cookies to keep you signed in and to remember your language and country, so the site works the way you expect. With your permission, we'd also like to use analytics cookies to understand how people use Newshunt and improve it over time.

Accepting only affects analytics. To learn more, view our Privacy Policy or Terms & Conditions.