चीन में भारतीय दूतावास ने बाढ़ पीड़ितों की पहचान के लिए परिवारों से डीएनए सैंपल देने का अनुरोध किया

चीन में भारतीय दूतावास ने बाढ़ पीड़ितों की पहचान के लिए परिवारों से डीएनए सैंपल देने का अनुरोध किया
View on original source
Category: Blend
Share
Archive
Like
बीजिंग, सात सितंबर (भाषा) चीन में भारतीय दूतावास ने सोमवार को तिब्बत-नेपाल सीमा क्षेत्र में 26 अगस्त को आई अचानक बाढ़ के बाद से लापता भारतीयों के परिवारों से अपील की कि वे उनकी पहचान में मदद के लिए डीएनए सैंपल दें। दूतावास की एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, भारतीय मिशन ने यह अनुरोध तब किया जब चीनी अधिकारियों ने पुष्टि की कि वे अब इस आपदा में लापता बताए गए भारतीय नागरिकों के परिवारों से डीएनए सैंपल लेने की स्थिति में हैं। विज्ञप्ति में कहा गया है कि जो परिवार डीएनए सैंपल देने के इच्छुक हैं, उनसे कहा गया है कि वे संबंधित डेटा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त सीओडीआईएस फॉर्मेट में जमा करें। दूतावास इस डेटा को मिलान के लिए संबंधित चीनी अधिकारियों को भेजेगा। इसमें कहा गया है, 'अगर मिलान की पुष्टि होती है, तो दूतावास को सूचित किया जाएगा और फिर दूतावास परिवार को इसकी जानकारी देगा।' भाषा राखी प्रशांत प्रशांत

(0)Comments

 

A note on cookies

Newshunt uses essential cookies to keep you signed in and to remember your language and country, so the site works the way you expect. With your permission, we'd also like to use analytics cookies to understand how people use Newshunt and improve it over time.

Accepting only affects analytics. To learn more, view our Privacy Policy or Terms & Conditions.