बाजपुर में अग्रवाल महिला समिति ने भगवान श्रीकृष्ण की छठी का उत्सव धूमधाम से मनाया। यह आयोजन श्रद्धा और उल्लास के साथ किया गया। इसमें बड़ी संख्या में धर्मप्रेमी महिलाओं ने पहुंचकर भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन किए और पूजा-अर्चना की।
कार्यक्रम की शुरुआत पंडित उमेश शर्मा ने की। उन्होंने विधि-विधान से लड्डू गोपाल को पंचामृत स्नान कराया। इसके बाद भगवान श्रीकृष्ण को छप्पन भोग चढ़ाया गया। बच्चों ने राधा-कृष्ण की सुंदर झांकी भी पेश की, जिसने सभी श्रद्धालुओं का मन मोह लिया।
इस मौके पर डॉ. रेनू गुप्ता, डॉ. परमजीत कौर, डॉ. पूजा कोहली, अध्यापिका शिव प्यारी पांडेय और भूपेंद्र कौर बेदी मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद रहीं। इन अतिथियों ने भगवान श्रीकृष्ण की पूजा की और श्रद्धालुओं को श्रीकृष्ण जन्मोत्सव व छठी की शुभकामनाएं दीं।
महिलाओं ने भक्ति गीत और भजन गाकर उत्सव का खूब आनंद लिया। पूरा माहौल 'जय श्री कृष्ण', 'जय यशोदा नंदन' और 'जय कन्हैया लाल की' के जयकारों से गूंज उठा।
इस आयोजन को सफल बनाने में सुषमा मित्तल, महक जैन, दर्शना गोयल, सलोनी गोयल, पारुल मित्तल, प्रीति मित्तल, संगीता बंसल, कविता गर्ग, आशा गर्ग, शालू मित्तल और रेखा मित्तल समेत समिति की कई सदस्यों का खास योगदान रहा। कार्यक्रम खत्म होने पर श्रद्धालुओं को प्रसाद बांटा गया।
अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर
(0)Comments