महिला यात्री की साड़ी खींची, जड़े थप्पड़, बरसाए लात-घूंसे

महिला यात्री की साड़ी खींची, जड़े थप्पड़, बरसाए लात-घूंसे
View on original source
Category: Politics
Share
Archive
Like
झांसी। गीता जयंती एक्सप्रेस में महिला की साड़ी खींचने को लेकर विवाद हुआ। इसमें अन्य यात्रियों ने महिला को बुरी तरह पीटा। घटना का एक वीडियो वायरल हुआ है। रेलवे ने मामले की जांच शुरू कर दी है। शिकायतकर्ता ने आरपीएफ से इसकी सूचना दी है। झांसी। कुरुक्षेत्र से चलकर खजुराहो आ रही गीता जयंती एक्सप्रेस में शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। किसी बात को लेकर हुए विवाद में मुसाफिरों ने महिला यात्री की साड़ी खींच दी। विरोध करने पर उस पर थप्पड़ों बारिश कर दी। लात-घूंसे चलाए। उसे बचाने एक अन्य यात्री आया तो उसे भी पीट दिया। मंगलवार को घटना का वीडियो वॉयरल होने पर खलबली मच गई। हालांकि आपका अपना हिन्दुस्तान ऐसे किसी वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। वीडियो रविवार का बताया जा रहा है। कहा-किस सेक्शन का है। इसकी अधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। शिकायतकर्ता की शिकायत के बाद आरपीएफ ने झांसी से लेकर आगरा मंडल तक जांच शुरू कर दी है। सीसीटीवी कैमरे चेक किए जा रहे हैं। 1 मिनट 55 सेकेंड के वीडियो पर गौर करें तो एक पीली साड़ी में महिला नजर आ रही हे। शिकायत करने वाले वेंडर शिवम नामक युवक के मुताबिक रविवार को ट्रेन नंबर11842 कुरुक्षेत्र-खजुराहो गीता जयंती एक्सप्रेस से सफर कर रहे थे। कोच मुसाफिरों से खचाखच भरा था। टॉयलेट के पास पीली साड़ी पहने एक महिला और एक युवक के बीच बहस हो गई। आरोप है कि इसी बीच युवक ने महिला की साड़ी खींच दी। जिससे वह आक्रोशित हो गई। उसने प्लास्टिक की बोतल से युवक को मारने की कोशिश की। तभी युवक तैश में आ गया। उसने महिला पर थप्पड़ों की बारिश कर दी। उसके बाल पकड़कर हाथ मोड़ दिया। वीडियो पर गौर करें तो युवक ने महिला को फर्श पर पटक दिया। इसके बादउसे लात मारी। घूंसे मारे। उसे बचाने एक और मुसाफिर आया तो पीछे दो अन्य उस पर टूट पड़े। मामले के बाद रेलवे सतर्क है। आरपीएफ द्वारा झांसी से आगरा मंडल तक जांच की जा रही है। 1 मिनट 55 सेंडेंड में बरसाए थप्पड़, लात, घूसे गीता जयंती एक्सप्रेस में महिला यात्री के साथ हुई मारपीट पर गौर करें तो उसे फर्श पर गिराकर पीटा गया। 1 मिनट 55 सेकेंड के वीडियो में पहले युवक और महिला की बहस होती है। फिर युवक साड़ी खींचता है। महिला बोतल मारती है। इसके बाद युवक टूट पड़ता है। उस पर थप्पड़ों की बारिश कर देते हैं। फिर उसे पटककर पीटता है। इसके बाद चार युवक उसी महिला को बेहरमीं से पीटने लगते हैं। बचन आए यात्री को भी पीटा महिला को बचाने पहुंचे एक अन्य यात्री आता है तो पीट रहे लोग उस पर भी टूट पड़ते हैं। एक यात्री ने वीडियो रेलवे के एक्स हैंडल पर साझा कर शिकायत की है। हालांकि अब तक इसी की जांच चल रही है कि वीडियो कहां का है। शिकायत करने वाला युवक शुभम ने बताया कि चार लोग महिला को बुरी तरह पीट रहे होते हैं। उन्हें बचाने जा भी जाता है उसे भी पीटने लगते हैं। पीछे से एक युवक मारता है चाटा मारपीट के दौरान पीछे खड़ा एक मुसाफिर और टूट पड़ता है। वह महिला को जोरदार तमाचा मारता है। फिर उसके बाल पकड़कर हाथ मोड़ देता है। उसे फर्श पर गिरा देता है। इसके बाद भी युवक नहीं रुकता और फर्श पर गिरी महिला को लात और थप्पड़ो से बुरी तरह मारने लगता है। सूत्रों की मानें तो साइड बर्थ पर बैठकर एक यात्री द्वारा यह वीडियो बनाई गई है। कोट:::::::::::::::: अभी तक किसी तरह की शिकायत नहीं आई है। किसका है। कहां से है। इसकी भी पुष्टि नहीं है। कोई कम्प्लेन दर्ज नहीं हे। फिर भी वीडियो भेजकर रेलवे का पक्ष जानने का प्रयास किया जा रहा है। वीडियो आरपीएफ कमांडेंट को भेजकर मामले में जानकारी मांगी है। फिलहाल रेलवे की ओर से घटना को लेकर कोई पुष्टि नहीं की गई है। घटना किस स्टेशन के पास हुई है। इस वारदात में शामिल आरोपियों की भी पहचान की जा रही है। मनोज कुमार सिंह, जनसंपर्क अधिकारी झांसी मंडल

(0)Comments

 

A note on cookies

Newshunt uses essential cookies to keep you signed in and to remember your language and country, so the site works the way you expect. With your permission, we'd also like to use analytics cookies to understand how people use Newshunt and improve it over time.

Accepting only affects analytics. To learn more, view our Privacy Policy or Terms & Conditions.