Kanpur News: मॉस्को प्रकरण:: स्नेहा गुप्ता ने वीडियो जारी कर कहा मेरे पति पर सारे आरोप बेबुनियाद

Kanpur News:  मॉस्को प्रकरण:: स्नेहा गुप्ता ने वीडियो जारी कर कहा मेरे पति पर सारे आरोप बेबुनियाद
View on original source
Category: Politics
Share
Archive
Like
Kanpur News: रूस में नौकरी कर रहे कानपुर के युवक को वहां की पुलिस ने उठा लिया था इंजीनियर पति पर वहां पर एम्बुलेंस और कार में तोड़फोड़ के लगे आरोपपत्नी ने फिर वीडियो जारी कर मदद करने वालों को धन्यवाद कहा और पति पर लगे आरोपों को बताया झूठाकानपुर। प्रमुख संवाददातामॉस्को पुलिस द्वारा कानपुर के इंजीनियर चंदन गुप्ता को उठाए जाने के मामले में चंदन की पत्नी स्नेहा गुप्ता ने मंगलवार को तीन वीडियो जारी किए। दो वीडियो में तो उन्होंने हाईकोर्ट के वकील और सांसद का मदद के लिए धन्यवाद दिया। वहीं तीसरे वीडियो में उन्होंने जानकारी दी कि उनके पति पर जो भी आरोप लगाए गए हैं वो बेबुनियाद है और वो इस मामले में वीडियो में ज्यादा नहीं बोल सकती। आपका अपना हिन्दुस्तान अखबार वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता।स्नेहा गुप्ता ने अपने वीडियो में कहा कि पति चंदन को शनिवार रात 11:40 बजे गिरफ्तार कर रूस पुलिस ले गई थी। उनका फोन पासपोर्ट ले लिया था। मुझे रविवार सुबह पता चला है। पति के साथ उनके मित्र थे उनके जरिए जानकारी मिली। पति दिल्ली की कम्पनी में है। इसकी एक शाखा रूस में है। कम्पनी के एडमिन डिपार्टमेंट और यूनिट हेड ने मदद की। मैं एक बात कहना चाहती हूं। जो आरोप लगे हैं वो बेबुनियाद है। मैं वीडियो में ज्यादा कुछ और नहीं बोल सकती। आरोपों में कोई सच्चाई नहीं है। किसी के पास कोई प्रूफ नहीं है।अच्छी पोजिशन पर हैं चंदनकम्पनी में चंदन गुप्ता अच्छी पोजिशन पर हैं। पत्नी के मुताबिक उनके पति को रूस में हाई क्वालीफाइड वीजा पर भेजा गया था। हाई क्वालिफाइड वीजा के बारे में जानकारी करने पर पता चला कि हाई क्वालीफाइड वीजा उन लोगों को मिलता है जिनके पास उच्च शिक्षा, खास हुनर या फिर किसी काम का बड़ा अनुभव होता है। इस वीजा के फायदे भी होते हैं। आम वर्क वीजा से यह वीजा 20 दिनों में मिल जाता है। इस वीजा वाले लोगों को किसी विदेशी स्थान पर लोकल टेस्ट देने की जरुरत नहीं पड़ती। इसके अलावा परिवार को साथ ले जाने की सुविधा मिलती है। इस वीजा पर कुछ साल काम करने के बाद व्यक्ति उस देश में परमानेंट रेजीडेंट के लिए आवेदन कर सकता है। \B

(0)Comments

 

A note on cookies

Newshunt uses essential cookies to keep you signed in and to remember your language and country, so the site works the way you expect. With your permission, we'd also like to use analytics cookies to understand how people use Newshunt and improve it over time.

Accepting only affects analytics. To learn more, view our Privacy Policy or Terms & Conditions.