Deoria News: बारिश की वजह से उग्रसेन सेतु पर काम बाधित, आवागमन में दिक्कत

Deoria News: बारिश की वजह से उग्रसेन सेतु पर काम बाधित, आवागमन में दिक्कत
View on original source
Category: Blend
Share
Archive
Like
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Tue, 08 Sep 2026 12:00 AM IST बारिश बंद होने के बाद काम में जुटे श्रमिक। खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो बरहज। कपरवार स्थित उग्रसेन सेतु पर करीब डेढ़ माह पहले बड़ा होल हो जाने से पुल क्षतिग्रस्त हो गया था। इसके बाद से पुल पर आवागमन बंद है। रविवार को पुल पर पिचिंग कार्य शुरू कराया जाना था लेकिन शाम को अचानक हुई बारिश के कारण काम बाधित हो गया। सोमवार को भी बारिश होने से विभाग की मुश्किलें बढ़ गईं। ऐसे में पुल पर आवागमन शुरू होने में अभी करीब एक सप्ताह और लग सकता है। कपरवार स्थित उग्रसेन सेतु रामजानकी मार्ग को जोड़ता है। इस पुल से होकर आजमगढ़, वाराणसी, मऊ, गोरखपुर, प्रयागराज, लखनऊ, बलिया और बिहार समेत कई स्थानों के लिए लोगों की आवाजाही होती है। पुल क्षतिग्रस्त होने के बाद रास्ता बंद होने से लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। लोगों को आवागमन के लिए वैकल्पिक मार्ग का सहारा लेना पड़ रहा है। इससे उन्हें लंबी दूरी तय करनी पड़ रही है। हालांकि एनएच-227ए की ओर से पुल के क्षतिग्रस्त हिस्से की ढलाई कराने के साथ ही ज्वाइंटर बदलने और बेयरिंग की मरम्मत का कार्य पूरा करा लिया गया है। अब पुल पर पिचिंग का काम शेष है। रविवार की शाम विभाग की ओर से पुल पर करीब 50 मीटर बिटुमिन बिछाने का कार्य शुरू कराया गया था। इसी दौरान बारिश होने के कारण काम रोकना पड़ा। सोमवार को भी बारिश जारी रहने से पिचिंग कार्य आगे नहीं बढ़ सका।

(0)Comments

 

A note on cookies

Newshunt uses essential cookies to keep you signed in and to remember your language and country, so the site works the way you expect. With your permission, we'd also like to use analytics cookies to understand how people use Newshunt and improve it over time.

Accepting only affects analytics. To learn more, view our Privacy Policy or Terms & Conditions.