Shahjahanpur News: मादक पदार्थ की तस्करी में बंद कैदी की मौत

Shahjahanpur News: मादक पदार्थ की तस्करी में बंद कैदी की मौत
View on original source
Category: Politics
Share
Archive
Like
मोहम्मद इकबाल मूल रूप से नेपाल के जिला कपिलवस्तु की नगर पालिका कृष्णानगर के वार्ड नंबर एक का रहने वाला था। जेल अधीक्षक आरपी तिवारी ने बताया कि इकबाल 28 नवंबर 2023 से जिला कारागार में बंद था। थाना सेहरामऊ दक्षिणी में मादक पदार्थ की तस्करी के एक मामले में उसे दस और थाना रोजा में तस्करी के एक मामले में 15 वर्ष के कारावास की सजा हुई थी। जेल अधीक्षक के अनुसार, कैदी को लो ब्लड प्रेशर, शुगर और सांस संबंधी बीमारी थी। उसका जेल में उपचार चल रहा था। रविवार को अचानक हालत बिगड़ने पर उसे राजकीय मेडिकल कॉलेज भेजा गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पिता की मौत की सूचना मिलने पर बेटा रहमान जेल पहुंचा। शव देखकर वह बिलख पड़ा। रहमान ने बताया कि वह सऊदी अरब में काम करते हैं और करीब एक सप्ताह पहले ही विदेश से घर लौटे थे। रविवार को उन्हें जेल में बंद पिता के बीमार होने की सूचना मिली। वह कुछ समझ पाते, इससे पहले ही पिता की मौत की खबर मिल गई। रहमान ने बताया कि उनके पिता पहले से बीमार रहते थे। करीब पांच माह पूर्व भी उनकी तबीयत खराब हुई थी, लेकिन उपचार के बाद वह ठीक हो गए थे। पिता की मौत से मां सलीमुन निशा का रो-रोकर बुरा हाल है और वह बेसुध हो गई हैं।

(0)Comments

 

A note on cookies

Newshunt uses essential cookies to keep you signed in and to remember your language and country, so the site works the way you expect. With your permission, we'd also like to use analytics cookies to understand how people use Newshunt and improve it over time.

Accepting only affects analytics. To learn more, view our Privacy Policy or Terms & Conditions.