Bareilly School Closed: भारी बारिश के बीच DM का बड़ा फैसला; 8वीं तक स्कूल 2 दिन बंद

Bareilly School Closed: भारी बारिश के बीच DM का बड़ा फैसला; 8वीं तक स्कूल 2 दिन बंद
View on original source
Category: Tourism
Share
Archive
Like
बरेली में भारी बारिश और जल भराव के चलते डीएम ने कक्षा 1 से 8 तक के सभी स्कूलों में 8 और 9 सितंबर को छुट्टी घोषित की है। विद्यार्थियों की सुरक्षा को देखते हुए फैसला लिया गया। Bareilly School Closed News | बरेली। उत्तर प्रदेश के बरेली में लगातार हो रही बारिश के बीच प्रशासन ने बच्चों की सुरक्षा को लेकर बड़ा फैसला लिया है। डीएम अविनाश सिंह के आदेश पर जिले में कक्षा 1 से लेकर 8 तक के सभी स्कूल 8 और 9 सितंबर को बंद रहेंगे। दरअसल, शहर के कई हिस्सों में जलभराव की स्थिति को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। छुट्टी का आदेश जिले में संचालित सभी प्रमुख बोर्ड और स्कूलों पर लागू होगा। यानी यूपी बोर्ड, सीबीएसई, आईसीएसई के साथ परिषदीय, सहायता प्राप्त और मान्यता प्राप्त स्कूलों में इन दोनों दिनों पढ़ाई नहीं होगी। बारिश के कारण लिया गया फैसला बरेली में रविवार को करीब 10 घंटे तक रुक-रुककर बारिश होती रही। दोपहर के समय बारिश की रफ्तार काफी तेज रही। इसके बाद शहर के कई इलाकों में पानी भर गया। सोमवार को भी बारिश का असर बना हुआ है। विद्यार्थियों के आने-जाने में परेशानी और जलभराव के कारण किसी तरह की दुर्घटना न हो, इसे देखते हुए प्रशासन ने दो दिन स्कूल बंद रखने का फैसला किया है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ विनीता से सभी खंड शिक्षा अधिकारियों सको इस संबंध में निर्देश जारी कर दिए हैं। अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र में आदेश का पालन सुनिश्चित कराने को कहा गया है। 16 साल में सितंबर की एक दिन की सबसे अधिक बारिश मौसम विभाग के अनुसार, बरेली में रविवार को करीब 135 मिमी बारिश दर्ज की गई। उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, यह सितंबर में एक दिन में हुई बारिश के लिहाज से पिछले 16 साल में सबसे ज्यादा है। हालांकि सितंबर में एक दिन की सबसे अधिक बारिश का रिकॉर्ड 2005 के नाम है। उस साल 17 सितंबर को 267 मिमी से ज्यादा बारिश दर्ज की गई थी। बारिश के कारण तापमान में भी गिरावट आई है। मौसम विभाग ने 7 सितंबर से तापमान में कुछ बदलाव की संभावना जताई है। साथ ही कई इलाकों में हल्की बारिश जारी रहने का अनु्मान है। कई जिलों में पहले से ही बंद किए गए स्कूल बता दें कि लगातार बारिश के कारण सोमवार को यूपी के कई जिलों में स्कूल बंद रखने का फैसला लिया गया था। बरेली के अलावा पीलीभीत, बजनौतर, शाहजहांपरु, सिद्धार्थनगर और बदायूं में भी प्रशासन ने एक दिन के लिए स्कूलों में अवकाश घोषित किया था। अब बरेली में छुट्टी को दिन बढ़ा दिया गया है। फिलहाल प्रशासन की प्राथमिकता जलभराव और खराब मौसम के बीच स्कूली बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है।

(0)Comments

 

A note on cookies

Newshunt uses essential cookies to keep you signed in and to remember your language and country, so the site works the way you expect. With your permission, we'd also like to use analytics cookies to understand how people use Newshunt and improve it over time.

Accepting only affects analytics. To learn more, view our Privacy Policy or Terms & Conditions.