मनकापुर, गोंडा। उत्तर प्रदेश शासन के निर्देश एवं पुलिस अधीक्षक गोंडा अभिषेक झा के निर्देशन में महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा और उन्हें अधिकारों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान 5.0 के तहत थाना खोड़ारे की मिशन शक्ति टीम ने किसान इंटर कॉलेज पिपराइस्माइल में छात्राओं के साथ संवाद स्थापित किया।
कार्यक्रम के दौरान छात्राओं को छेड़छाड़, महिला उत्पीड़न, बाल अपराध, साइबर अपराध एवं अन्य घटनाओं से बचाव के उपाय बताए गए। टीम ने छात्राओं को किसी भी विषम परिस्थिति में घबराने के बजाय तत्काल पुलिस एवं संबंधित हेल्पलाइन से संपर्क करने के लिए प्रेरित किया। साथ ही प्रत्येक थाने पर स्थापित किए जा रहे मिशन शक्ति केंद्र की जानकारी देते हुए जागरूकता संबंधी पंपलेट वितरित किए गए।
टीम ने छात्राओं को 112, 1090, 181, 1098, 1076, 102, 108 तथा साइबर हेल्पलाइन 1930 सहित महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। छात्राओं की समस्याओं और सुझावों को जानने के लिए फीडबैक फॉर्म भी भरवाए गए।
(0)Comments