बढ़े बिजली बिल पर दूसरे दिन भी उपभोक्ताओं में आक्रोश, बढ़ा हुआ बिल किया रद्द

बढ़े बिजली बिल पर दूसरे दिन भी उपभोक्ताओं में आक्रोश, बढ़ा हुआ बिल किया रद्द
View on original source
Category: Financial
Share
Archive
Like
बढ़े हुए बिजली बिल को लेकर मंगलवार को दूसरे दिन भी उपभोक्ताओं में आक्रोश देखने को मिला। बड़ी संख्या में उपभोक्ता अपनी शिकायत लेकर विद्युत कार्यपालक अभियंता के आवास पर पहुंच गए। उपभोक्ताओं ने अचानक कई गुना बढ़कर आए बिजली बिल को लेकर अपनी परेशानी बताई और विभाग से तत्काल समाधान की मांग की। इस पर विद्युत कार्यपालक अभियंता ने उपभोक्ताओं को आश्वस्त करते हुए कहा कि उन्हें परेशान होने की जरूरत नहीं है। विभाग इस समस्या के समाधान के लिए काम कर रहा है। उन्होंने बताया कि तकनीकी खराबी के कारण केवल गोड्डा ही नहीं, बल्कि पूरे झारखंड में कई उपभोक्ताओं के बिजली बिल में गड़बड़ी हुई है। विभाग द्वारा बढ़े हुए बिल को सुधारने की प्रक्रिया की जा रही है। उपभोक्ताओं का बढ़ा हुआ बिल स्वत: समाप्त कर दिया जाएगा और संशोधित नया बिल उपलब्ध कराया जाएगा। इधर, मंगलवार देर शाम को विभाग की तरफ से इस संबंध में आधिकारिक सूचना जारी कर दी गई। आधिकारिक सूचना विभाग ने स्पष्ट किया कि 6 अगस्त के बाद आया बिजली बिल रद्द कर दिया गया है। उपभोक्ताओं को रद्द किए गए बिल की राशि जमा करने की आवश्यकता नहीं है। बिल सुधार होकर दोबारा मैसेज द्वारा सूचना प्राप्त हो जाएगी। साथ ही असुविधा के लिए खेद जताया गया है। विभागीय आदेश के तहत जारी इस सूचना के बाद बढ़े हुए बिजली बिल को लेकर परेशान उपभोक्ताओं को राहत मिलने की उम्मीद है। गौरतलब है कि पिछले कुछ दिनों से गोड्डा में बड़ी संख्या में उपभोक्ता अचानक बढ़े बिजली बिल को लेकर परेशान थे। कई उपभोक्ताओं का आरोप था कि सामान्य खपत के बावजूद उन्हें हजारों रुपये का बिल भेज दिया गया। इससे उपभोक्ताओं में नाराजगी बढ़ती जा रही थी। मंगलवार को भी कई लोग अपनी शिकायत लेकर विद्युत अधिकारियों के पास पहुंचे। वार्ड 10 पार्षद प्रतिनिधि गप्पु सिन्हा नें बताया की लोगों को परेशानी हुई लेकिन विभाग हमेशा इसको सुधारने में लगा हुआ है, और सबकी समस्या का समाधान होगा。

(0)Comments

 

A note on cookies

Newshunt uses essential cookies to keep you signed in and to remember your language and country, so the site works the way you expect. With your permission, we'd also like to use analytics cookies to understand how people use Newshunt and improve it over time.

Accepting only affects analytics. To learn more, view our Privacy Policy or Terms & Conditions.