अक्षय कुमार और सैफ अली खान की हैवान को लेकर बड़ा अपडेट, सेंसर सर्टिफिकेट के साथ रनटाइम की डिटेल आई सामने

अक्षय कुमार और सैफ अली खान की हैवान को लेकर बड़ा अपडेट, सेंसर सर्टिफिकेट के साथ रनटाइम की डिटेल आई सामने
View on original source
Category: Entertainment
Share
Archive
Like
Akshay Kumar Saif Ali Khan Haiwaan CBFC Certificate: बॉलीवुड के दो दिग्गज कलाकार अक्षय कुमार और सैफ अली खान की मोस्ट अवेटेड साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्म 'हैवान' रिलीज के लिए तैयार है। फिल्म का निर्देशन प्रियदर्शन ने किया है और ट्रेलर सामने आने के बाद से ही इसे लेकर दर्शकों के बीच काफी उत्सुकता देखने को मिल रही है। अब थिएटर्स में रिलीज से पहले फिल्म को सेंसर बोर्ड से भी हरी झंडी मिल गई है। फिल्म की रिलीज से पहले उसका सेंसर सर्टिफिकेट मिलना एक अहम पड़ाव माना जाता है। 'हैवान' को केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड यानी CBFC की तरफ से U/A 16+ सर्टिफिकेट दिया गया है। इसका मतलब है कि 16 वर्ष और उससे अधिक उम्र के दर्शक फिल्म को सिनेमाघरों में देख सकेंगे। फिल्म के साइको-थ्रिलर जॉनर को देखते हुए यह सर्टिफिकेशन कहानी के इंटेंस और सस्पेंस से भरे ट्रीटमेंट की ओर भी इशारा करता है।

(0)Comments

 

A note on cookies

Newshunt uses essential cookies to keep you signed in and to remember your language and country, so the site works the way you expect. With your permission, we'd also like to use analytics cookies to understand how people use Newshunt and improve it over time.

Accepting only affects analytics. To learn more, view our Privacy Policy or Terms & Conditions.