कुमार इंदर, जबलपुर (बालाघाट)। जिले की किरनापुर थाना पुलिस पर एक गर्भवती महिला और उसके पति के साथ बर्बरता करने का गंभीर मामला सामने आया है। ग्राम टिमकीटोला निवासी सावत्रीबाई और पति कैलाश चौधरी ने पुलिस पर चोरी के आरोप मे जबरन फंसाने और कपड़े उतरवाकर बेहरहमी से मारपीट करने का आरोप लगाया है। जहां घटना के बाद पीड़ित परिवार सीधे कलेक्टरेड पंहुचा और न्याय की गुहार लगाकर दोषियों पर कार्रवाई की गुहार लगाई। जिसके बाद एसपी आदित्य मिश्रा ने किरनापुर थाने के 04 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया है।
आरोप है कि 2 सितंबर को पोस्ट ऑफिस में चोरी हुई थी, जिसके संदेह में पुलिस उन्हें घर से थाने ले गई। पीड़ित दंपती का आरोप है कि थाने में उनके साथ अमानवीय व्यवहार किया गया और अलग-अलग कमरों में बेल्ट व डंडों से मारपीट की गई। सावत्री बाई ने बताया कि वह करीब दो माह की गर्भवती है, इसके बावजूद उसके साथ मारपीट की गई और धमकाकर अपराध कबूल कराने का दबाव बनाया गया।
जमानत पर बाहर आने के बाद महिला की तबीयत खराब बताई जा रही है और उसका उपचार जारी है। मारपीट ऐसी हुई कि अब पीड़ित परिवार को गर्भवती महिला के साथ साथ उसके गर्भस्थ शिशु की सुरक्षा की भी चिंता सता रही है।
पीड़ित परिवार ने पुलिस पर घर से 20 हजार रुपये नकद, जेवर और बाइक की चाबी ले जाने का आरोप भी लगाया है। मामले की शिकायत के बाद एसपी आदित्य मिश्रा ने थाना प्रभारी एवं उपनिरीक्षक दामेन्द्र तुरकर, प्रधान आरक्षक आशीष बघेल, आरक्षक कपिल बघेल और महिला आरक्षक मेघा टेकाम को निलंबित कर दिया है। वही मामले की निष्पक्ष जांच के लिए एसआईटी भी बनाई गई है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
(0)Comments