Etah News: एटा में कल होगा भगवान परशुराम चौक का भव्य शुभारंभ, विशाल फरसा-धनुष बना आकर्षण

Etah News: एटा में कल होगा भगवान परशुराम चौक का भव्य शुभारंभ, विशाल फरसा-धनुष बना आकर्षण
View on original source
Category: Blend
Share
Archive
Like
Etah News: शहर के प्रमुख परशुराम चौक पर भगवान परशुराम के दिव्य शौर्य और पराक्रम के प्रतीक विशाल फरसा-धनुष स्थापित किए जाने के बाद अब बुधवार, 9 सितंबर को इसका भव्य शुभारंभ किया जाएगा। शाम पांच बजे आयोजित होने वाले उद्घाटन समारोह को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। उद्घाटन के बाद चौक पर भंडारे का भी आयोजन किया जाएगा। भगवान परशुराम चौक के भव्य स्वरूप को लेकर ब्राह्मण समाज में खासा उत्साह है। समाज के लोगों को इस चौक के शुभारंभ का काफी समय से इंतजार था। कई महीनों से चौक तैयार होने के बावजूद इसका उद्घाटन नहीं हो सका था। अब शुभारंभ की तारीख तय होने के बाद बड़ी संख्या में ब्राह्मण समाज के लोगों और शहर के गणमान्य नागरिकों के समारोह में पहुंचने की संभावना है। नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि पंकज गुप्ता ने समाज के लोगों से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है। उन्होंने कहा कि शुभारंभ के बाद इस स्थान को आधिकारिक रूप से परशुराम चौक के नाम से जाना जाएगा। नगर पालिका के सभी संबंधित दस्तावेजों में भी चौक का नाम परशुराम चौक दर्ज किया जाएगा। चौक पर स्थापित विशाल फरसा और धनुष भगवान परशुराम के शौर्य, पराक्रम और वीरता के प्रतीक होंगे। रात के समय रंगीन रोशनी से चौक को सजाया जाएगा, जिससे इसका स्वरूप और भी आकर्षक नजर आएगा। नगर पालिका की ओर से किए गए इस सौंदर्यीकरण से शहर में एक नया आकर्षण जुड़ने की उम्मीद है। कार्यक्रम का आयोजन नगर पालिका परिषद की ओर से किया जा रहा है। आयोजकों के अनुसार, उद्घाटन समारोह में शहर के अधिकारी, विधायक, गणमान्य नागरिकों के साथ बड़ी संख्या में ब्राह्मण समाज के लोगों के शामिल होने की संभावना है। समारोह के बाद आयोजित भंडारे में श्रद्धालुओं और आम लोगों के लिए प्रसाद की व्यवस्था की जाएगी।चौक के नामकरण और इसके भव्य स्वरूप को लेकर ब्राह्मण समाज इसे लंबे समय से चली आ रही मांग की पूर्ति के रूप में देख रहा है।

(0)Comments

 

A note on cookies

Newshunt uses essential cookies to keep you signed in and to remember your language and country, so the site works the way you expect. With your permission, we'd also like to use analytics cookies to understand how people use Newshunt and improve it over time.

Accepting only affects analytics. To learn more, view our Privacy Policy or Terms & Conditions.